जापान नाम सुनते ही सबसे पहले जो शब्द जहन में आता है वह है आधुनिकता और एडवांस। हालांकि, जापान के लोग अपनी हेल्दी लाइफ  और लंबी उम्र के लिए भी जाने जाते हैं। यहां पर कई ऐसे लोग हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है।

हेल्दी लाइफस्टाइल जीते हैं जापान के लोग

वहीं, यहां के लोग अन्य देशों की तुलना में भी काफी फिट रहे हैं और बीमार नहीं पड़ते हैं। वहीं, जापान के लोगों के इतने उम्र तक जीवित रहने के पीछे हैं उनका दिनचर्या और बेहतरीन लाइफस्टाइल। आपको भी जापान के लोगों से कुछ बातों को लेकर सीख लेनी चाहिए। ऐसे में हम आपके लिए कुछ जानकारी लेकर आए हैं, जिसको आप अपने दैनिक जीवन में फॉलो कर सकते हैं।

माइंडफुल ईटिंग करते हैं जापान के लोग

जापान के लोग माइंडफुल ईटिंग में विश्वास करते हैं। जापान के लोगों में इसका बहुत अधिक महत्व है। यहां के लोग पेट भरने के लिए खाना नहीं खाते हैं, बल्कि खाने का आनंद लेते हुए भोजन करते हैं। उनका भोजन एक संतुलित आहार होता है। वह कभी अपने भूख का 100 प्रतिशत खाना नहीं खाते हैं। हर बार वह अपनी भूख से कम ही खाना खाते हैं। जापानी लोगों का भोजन छोटे-छोटे हिस्सों में परोसा जाता है, जिससे वह अपने भोजन का आनंद लेकर खाते हैं।

जापान के लोग पीते हैं स्पेशल चाय

जापान के लोग दिन में कई बार स्पेशल चाय पीते हैं। हालांकि, आप जो दिन में कई बार दूध वाला चाय पीते हैं यह नहीं होता है। जापान के लोग जिस चाय को पीते हैं उस चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो खाने को पचाने के साथ-साथ चेहरे पर भी ग्लो लाते हैं।

दोस्तों संग बिताते हैं अधिक समय

जापान के लोग अपने घर में अधिक समय नहीं बिताते हैं। वह अपने दोस्तों और फैमिली को अधिक समय देते हैं और उन्ही के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। जापान के लोगों का अधिक फोकस फिट रहने पर होता है, जिसके कारण वह अपना काम अधिक समय तक खड़ा होकर ही करते हैं। जापान में अधिकतर लोग पैदल चलते हैं। आगे पढ़िएः रातभर पढ़ने के लिए डिनर में क्या खाएं? इन टिप्स के साथ करें Board Exams की तैयारी