Janmashtami Decoration Ideas: कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए हर कृष्ण भक्त ललायित बैठा है। मंदिरों से लेकर घरों में विशेष तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों को सजाया जा रहा है। घर में भोग बनाने के लिए महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जन्माष्टमी पर मंदिरों के साथ-साथ घर में झांकी सजायी जाती है।
इसमें सबसे अहम चीज होती है कान्हा का झूला या हिंडोला। यूं तो बाजार में रेडिमेट झूले और हिंडोले बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन अपने हाथों से कान्हा के लिए इसे सजाने की बात ही कुछ और होती है। इसी तरह घर के मंदिर को सजाने और झांकी सजाने के लिए बैकग्राउंड सजाने के लिए यहां से आइडिया ले सकते हैं।
कान्हा के जन्मोत्सव के लिए अगर आप बड़े आकार में झांकी सजाने का प्लान बना रहे हैं तो इस तरह से उसके लिए सजावट करें। इसके लिए आप रंग-बिरंगे नेट या साड़ी का चुनाव कर सकते हैं। साथ में फूलों का इस्तेमाल करें। चौकी सजाएं ताकि उसके ऊपर कान्हा का हिंडोला-झूला विराजित किया जा सके। पास में कमल के फूल वाले स्टैंड रख सकती हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी के लिए आप फूलों फूलों से चौकी सजाएं। इसमें आप लाइट की झालर लगा सकती हैं। नीचे फूलों से रंगोली बना सकती हैं।
जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के लिए आप प्राकृतिक थीम चुनें।. इसके लिए अपने आसपास से अशोक या आम के पत्तों को लेकर आएं। गुब्बारे और फूल-पत्तियों से झांकी को सजाएं।