Makhan mishri bhog recipes: 16 अगस्त यानी शनिवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भक्त व्रत रखकर उनकी उपासना करते हैं। मंदिरों में छप्पन भोग लगाया जाता है। घरों में मिठाई-पकवान भोग के लिए तैयार किए जाते हैं। पंजीरी से लेकर पंचामृत भी बनाया जाता है। लेकिन बाल गोपाल को जो सबसे ज्यादा पसंद है वो है माखन-मिश्री। ऐसे में आप जन्माष्टमी पर शुद्ध ताजा माखन-मिश्री का भोग बनाकर भगवान को अर्पित कर सकती हैं।
माखन मिश्री बनाने की रेसिपी
सामग्री
1/2 कप मलाई, चुटकीभर केसर, 4-5 बड़े चम्मच मिश्री, 6-7 बर्फ के टुकड़े और 2 से 3 पुदीने की ताजी पत्तियां।
विधि
सबसे पहले मिक्सी में आइस क्यूब्स डालें और मलाई डालकर चलाएं। ऐसा करने से थोड़ी ही देर में मक्खन बनने लगेगा। इसे निकाल लें। आप चाहें तो इसे मिक्सी की जगह हाथ से रई की मदद से भी पुराने तरीके से निकाल सकती हैं। जब मक्खन तैयार हो जाए तो इसमें आप केसर, मिश्री डालें। बाद में तुलसी की पत्तियों से सजाकर भोग लगाएं। इस आप मिट्टी की छोटी ही हांडी में रखकर भगवान को भोग लगा सकती हैं।
माखन-मिश्री इसलिए है विशेष
ऐसी मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल रूप में माखन चोर कहताले थे। उन्हें माखन और मिश्री खाना बहुत पसंद था। उनकी माता भी बड़े प्रेम से उन्हें ये खिलाया करती थीं।