बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। केवल कुछ ही फिल्मों के जरिए जाह्नवी कपूर ने फैन्स के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 11 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बता दें, एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

खूबसूरती के मामले में जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी से कुछ कम नहीं हैं। 24 साल की जाह्नवी खुद को फिट रखने के लिए कठिन वर्कआउट के साथ-साथ स्ट्रिक्ट डाइट भी फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस नियमित तौर योग, साइकलिंग, एक्सरसाइज के साथ-साथ कार्डियो और वेट लिफ्टिंग भी करती हैं।

जाह्नवी कपूर का वर्कआउट रूटीन: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हफ्ते में चार दिन कार्डियो और वेटलिफ्टिंग करती हैं। जिम से ऑफ वाले दिन एक्ट्रेस जॉगिंग और स्विमिंग पर फोकस करती हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस टीजर, नी एब्स, प्लैंक्स और क्रॉस क्रंचेज को भी अपने वर्कआउट में शामिल करती हैं। कभी 96 किलो की हुआ करती थीं सारा अली खान, यह वर्कआउट रूटीन और डाइट फॉलो कर घटाया वजन

जाह्नवी कपूर को रस्सी कूदना भी काफी पसंद है। इसके अलावा वह नियमित तौर पर योग करती हैं। जिससे उन्हें तनावमुक्त रहने में मदद मिल सके। इस स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन के जरिए जाह्नवी खुद को सेहतमंद रखती हैं।

जाह्नवी कपूर की डाइट: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने दिन की शुरुआत 3 से 4 गिलास पानी पीने से करती हैं। वह दिनभर में करीब 10 गिलास पानी का सेवन करती हैं। इसके बाद एक्ट्रेस नाश्ते में ब्राउन ब्रेड, पीनट बटर, ओट्स और एग व्हाइट खाती हैं।

लंच के दौरान एक्ट्रेस को सलाद, ब्राउन राइस, पत्तेदार सब्जियां, वेजिटेबल सूप, दाल और उबली सब्जियां खाना पसंद है। एक्ट्रेस को रेडमीट बेहद ही पसंद है। हालांकि, खुद को फिट रखने के लिए जाह्नवी सॉफ्ट ड्रिंक्स और जंक फूड से कोसों दूर रहती हैं। डिनर के दौरान एक्ट्रेस दाल, सूप और फिश आदि का सेवन करती हैं। बता दें, जाह्नवी को शराब पीना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वहीं, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं।