जांघों का कालापन एक आम समस्या है। कई बार इसके कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह समस्या सामन्यतौर महिलाओं में अधिक देखी जाती है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी काफी प्रभावित होता है। ऐसे में अगर आप भी जांघों के कालेपन से परेशान हैं, तो हम आपके लिए इसे कम करने के कुछ उपाय लेकर आए हैं।
जांघों के बीच कालापन क्यों होता है?
जांघों के बीच का कालापन एक आम समस्या है। कई बार यह जांघों की त्वचा में रगड़, पसीना, मृत त्वचा कोशिकाओं के जमाव और हार्मोनल बदलावों के कारण होता है। हालांकि, आप इसे आसानी से कम किया जा सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा और नींबू का उपयोग कर सकती हैं।
एलोवेरा और नींबू का करें उपयोग
जांघों के कालेपन को कम करने के लिए आप एलोवेरा और नींबू का उपयोग कर सकती हैं। दरअसल, एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है और त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। वहीं, नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जो कालेपन को कम करने में अहम रोल निभाता है।
एलोवेरा और नींबू का कैसे करें उपयोग?
काली जांघों पर एलोवेरा और नींबू लगाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2–3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें करीब आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपनी जांघों पर लगाएं। इसे 15–20 मिनट तक लगा रहने दें। अब आप इसको साफ पानी से धो लें। इसके बाद आप कोई भी मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं। इस नुस्खे का असर आपको कुछ ही दिनों में देखने को मिल जाएगा।
प्लाजो-फ्लोरल का गया ट्रेंड! मार्केट में आए Afghani Suit के नए डिजाइन, लड़कियां हो रहीं इसकी दीवानी
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।