Jamdani Saree: आजकल ये साड़ी काफी ट्रेंड में है। इस साड़ी का नाम है जामदानी साड़ी। ये साड़ी देखने में बहुत क्लासी लगती है और पहनने में बहुत हल्की होती है। लेकिन, जामदानी की खास बात है इसकी कढ़ाई और काम में। इसके एक-एक धागे और टैक्सचर को देखकर आप समझ जाएंगे कि ये साड़ी कितनी सुंदर है। तो आइए विस्तार से जानते हैं जामदानी साड़ी क्या है, कहां से ये आई है और इस साड़ी की असली पहचान।
जामदानी साड़ी क्या है-What is Jamdani Saree
जामदानी में एक अनोखा बुनाई पैटर्न होता है जो हथकरघे की मदद से तैयार होती है। आगे और पीछे के हिस्से लगभग एक जैसे दिखाई देते हैं। मशीन से बनी जामदानी में पीछे की ओर तैरते हुए धागे नजर आते हैं।
जामदानी साड़ी कहां बनाई जाती है-Which city is famous for Jamdani sarees?
भारत में जामदानी साड़ी बंगाल के कोलकाता में बनती है और इसके अलावा ढाका की जामदानी साड़ी सबसे फेमस है। इसके अलावा साउथ सिल्क की साड़ी में भी ये जामदानी डिजाइन बहुत फेमस है।
असली जामदानी साड़ी की खास बात-How to identify jamdani saree
जामदानी एक चमकीले पैटर्न वाला सुंदर सूती कपड़ा है, जिसे पारंपरिक रूप से हथकरघे पर बुना जाता है। इसलिए जामदानी वस्त्र डिजाइन काफी धागे वाला होता है और ध्यान से इसके खांचों को देखकर आप इसे समझ सकते हैं। इसमें लगभग 84 से 100 धागे होते हैं जो आपको ऊपर से नजर आएंगे। इसके अलावा कॉटन के कपड़े काफी लाइट होने के साथ हवादार भी होता है जिसे छूकर आप इसकी असली पहचान कर सकती हैं।
जामदानी साड़ी को आप हर तरह से पहन सकती हैं। इसके सिल्क आर्ट वाली साड़ी आप शादी में भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप कोई फैंसी ज्वेलरी पहन सकती हैं और फिर बालों का बन बना सकती हैं। इसके अलावा आप बालों में गजरा लगा सकती हैं और बालों के पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इसके साथ आप ब्लाउज में हॉल्टर नेक बनवाकर पहन सकती हैं या फिर हॉफ ब्लाउज पहन सकती हैं।
इसके अलावा आप सिल्क कपड़े में इस साड़ी को खरीदकर इसमें तरह-तरह के ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। इतना ही नहीं आप इस साड़ी में गोल्डन, रैड और ब्लैक जैसे रंगों को पसंद कर सकती हैं। ये सभी डिजाइन्स देखने में बहुत खूबसूरत लगेंगे। इसकी के साथ पढ़े इस साल के शादी के ट्रेंडिंग लहंगा फॉर ब्राइड के बारे में।
