Ambedkar Jayanti Rangoli Design: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। देशभर में यह दिन समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाएगा। डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर को भारत के महान व्यक्तित्व और नायक के रूप में जाना जाता है। इस दिन जगह-जगह प्रोग्राम होते हैं। जिसमें लोग बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं। ‘भारतीय संविधान के पिता’ डॉ. बी आर अंबेडकर आजादी के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री बने थे। उन्होंने देश के विकास में योगदान दिया था। उनके सम्मान और जन्मदिवस को मनाने के लिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इसे खास बनाने के लिए आप घर के आंगन, पार्क आदि में रंगोली सजा सकते हैं। इसके साथ स्कूल या कॉलेज में होने वाली रंगोली प्रतियोगिता के लिए भी यहां से आइडिया ले सकते हैं।

आंबेडकर जयंती पर आप इस तरह की सिंपल लेकिन सुंदर रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। इसमें आप जय भीम लिखें। साथ ही चक्र जरूर बनाएं।

जय भीम लिखा हुआ ये रंगोली डिजाइन भी बेहद खास है। इसमें ऊपर की तरफ एक हाथ बना हुआ है। वहीं नीचे फूल बने हुए हैं। बीच में चक्र बनाया गया है।

आप रंगोली में बाबा साहेब की आकृति भी उकेर सकते हैं। साथ ही नीचे सुंदर तरीके से उनका नाम लिख सकते हैं। ये रंगोली बेहद आर्कषक लगेगी।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बनाने के लिए आप ये डिजाइन भी चुन सकती हैं। इसमें भारतीय संविधान की पुस्तक, कैंडिल और चक्र को दर्शाया गया है।

अगर आप जयंती पर रंग-बिरंगी रंगोली बनाना चाहती हैं तो ये डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें पीले रंग से रंगोली बनाकर बीच में जय भीम लिखा हुआ है। सफेद और लाल रंग के फूल इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं।

जय भीम लिखी ये रंगोली भी जयंती के दिन बनाने के लिए सही रहेगी। इसे बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगेगा।