देश के सबसे रईस परिवार की बेटी ईशा अंबानी बीते कई महीनों से सुर्खियों में हैं। ईशा शादी से पहले और बाद में भी चर्चाएं बटोरती रहीं। ईशा की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई है। बताया जाता है कि यह शादी दशकों की सबसे महंगी शादियों में से एक थी। ईशा की शादी को करीब महीने भर बीत चुका है। अब एक बार फिर ईशा खबरों में हैं। उनकी तस्वीर एक मैगजीन के कवज पेज पर छपी है। साथ ही इस दौरान दिए इंटरव्यू में ईशा ने अपने पिता मुकेश अंबानी और मां नीता अंबानी के निजी जीवन का अहम राज खोला है। जो शायद ही अब तक किसी को पता हों।
शाही शादी के बाद दिए इंटरव्यू के दौरान ईशा ने बताया कि परिवार में उनकी देखभाल पालन पोषण कैसे हुआ। साथ ही ईशा ने बताया कि वह और उनका भाई आकाश आईवीएफ तकनीक से जन्मे थे। ईशा ने बताया कि, पैरेंट्स की शादी के सात साल बाद घर में किलकारियां गूंजी थी। मैं और मेरा जुड़वा भाई आकाश आईवीएफ तकनीक से जन्मे थे। हमारे जन्मे के बाद मेरी मां सिर्फ इसी किरदार में रहना चाहती थी। हालांकि बाद में वह काम पर भी लौटीं। उस समय हमारी उम्र करीब पांच साल की रही होगी। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कोई कमी नहीं रखी।
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि, मैंने अपने पिता को काम करते देखा है। वह अपने सपनों और रिलायंस को आज की स्थिति में लाने के लिए कड़ी मेहनत करते थे। वह काम करते कभी समय नहीं देखते थे। हालांकि इस दौरान भी वह हमारी जरूरत पर हमेशा खड़े रहते थे। हमें हमेशा से ही पैसे की कद्र करना सिखाया गया। इसके साथ ही कड़ी मेहनत और मानवता के बारे में भी पिता बचपन से ही कहते हैं।
12 दिसंबर को मुंबई में अंबानी की बेटी की शादी बड़े गाजे-बाजे के साथ की गई। इस दौरान ईशा की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहा। ईशा की शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, शाहरुख खान-गौरी खान जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की। ईशा की शादी बहुत धूमधाम से की गई।