काजल लगाना अधिकतर महिलाओं को पसंद होता है। काजल आपकी आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। इससे आंखें बड़ी-बड़ी नजर आती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं। वहीं, इनमें से कई महिलाएं दिन में काजल लगाती हैं और रात को इसे बिना साफ किए ऐसे ही सो जाती हैं। इससे अलग आपने अक्सर दादी-नानी को भी काजल लगाकर सोने की सलाह देते हुए सुना होगा, लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या रात को काजल लगाकर सोना चाहिए? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इस सवाल का जवाब-

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ‘रात को काजल लगाकर सोना आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।’

दरअसल, जब आप अपनी आंखों की लोअर लाइन पर काजल लगाकर सोते हैं, तो इससे मेइबोमियन ग्लैंड में मौजूद छोटे-छोटे पोर्स ब्लोक होने लगते हैं। कई बार ये ग्लैंड पूरी तरह ब्लोक हो जाती है, जिससे आंखों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में इंफेक्शन इतना बढ़ जाता है कि सर्जरी तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में सोने पहले आंखों में मौजूद काजल को पूरी तरह साफ करना बेहद जरूरी है।

इससे अलग डर्मेटोलॉजिस्ट रोज भी काजल न लगाने की सलाह देती हैं, खासकर अगर आपको समय-समय पर आंखों में इंफेक्शन होता रहता है, तो इस स्थिति में काजल से पूरी तरह दूरी परहेज करें।

कैसे साफ करें आंखों से काजल?

इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट क्लींजिग बाम या क्लींजिग ऑयल का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। इन सब से अलग आप किसी साफ कपड़े या कॉटन को गुनगुने पानी में डूबकर इसे आंखों पर कुछ देर रख सकते हैं, इससे उस हिस्से पर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे इंफेक्शन के खतरे को कम किया जा सकता है, साथ ही ये तरीका आंखों को आराम पहुंचाने में भी योगदान करता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।