जब आप किसी के साथ नए रिश्ते में होते हैं तो आप बहुत उत्साहित होते हैं। इस दौरान एक दूसरे को समझना और जानना शुरु करते हैं। यह ऐसा दौर होता है जब आप एक-दूसरे की पसंद-नापसंद को जानने में रुचि दिखाते हैं। रिश्ते की शुरुआत में आप और आपके पार्टनर के बीच रोमांस और इंटिमेसी भी अधिक होती है। हालांकि जैसे जैसे समय बीतता है, आप दोनों के बीच का रोमांस फीका पड़ने लगता है और ऐसा हर रिश्ते में होता है। हर किसी के लिए लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रोमांस को बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। अगर आप भी इस दुविधा में फंसे हैं तो कुछ टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं जिनसे आप अपने रिश्ते में रोमांस को जगाएं रख सकते हैं।
अधिक आई कॉन्टेक्ट बनाएं:
नए रिश्ते में आई कॉन्टेक्ट बनाना काफी अधिक होता है लेकिन जैसे समय बीतता है और आपका रिश्ता बढ़ता है, आप आई कॉन्टेक्ट बनाना भूल ही जाते हैं। यह गलती करने से बचें और अधिक आई कॉन्टेक्ट बनाएं। ऐसा करने से आप एक दूसरे के लिए पावरफुल फीलिंग विकसित कर पाते हैं।
रेगुलर डेट पर जाए:
लॉन्ग टर्म रिलेशन में कप्लस अक्सर ये गलती कर देते हैं कि वो डेटिंग करना छोड़ देते हैं। इससे आपकी व्यस्त जिंदगी से आप समय नहीं निकाल पाते। इसलिए डेटिंग करना बंद ना करें चाहे आप इस रिश्ते में कितने लंबे समय से क्यों ना हों। इंटिमेट स्पेस बनाएं रखने के लिए रेगुलर डेट पर जाएं ।
अपनी भावनाओं को समय समय पर जाहिर करते रहें:
आप अपने पार्टनर के लिए क्या महसूस करते हैं, यह वो तब तक नहीं जान पाएंगे, जब तक आप व्यक्त ना करें। इसलिए समय समय पर अपनी भावनाएं जाहिर करते रहें। ऐसा ना सोचें कि आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके पार्टनर को आपकी भावनाओं के बारे में पता ही होगा।
शारीरिक इंटिमेसी बनाए रखें:
किसी भी रिश्ते में रोमांस को बनाए खने के लिए इंटिमेसी का होना जरुरी है। इसलिए लंबे समय तक रोमांटिक रिश्ता चाहते हैं तो अपने और पार्टनर के बीच शारीरिक इंटिमेसी को कम ना होने दें। इसके लिए ‘पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन’ का सहारा भी ले सकते हैं। सुबह उठने के बाद अपना प्यार जाहिर करें।