International Yoga Day 2021 Date, Theme, Events, Venue: व्यायाम के सबसे प्रभावशाली प्रकारों में से एक है योग जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और मस्तिष्क का संतुलन बना रहता है। योग से कई शारीरिक और मानसिक विकारों से निजात पाया जा सकता है। ऐसे में योग करना बेहद जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरुक करने और महत्व को समझाने के लिए ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत हुई। साल 2015 से योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। इस कोरोना काल में योग दिवस पर लोग कई तरह योगाभ्यासों को करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन उर्जावान मैसेजेज के जरिये शुभकामनाएं दे सकते हैं –
1. योग स्वयं की,
स्वयं के माध्यम से,
स्वयं की यात्रा है।
विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं!
2. सिर्फ पैर की उंगलियों को छूना ही योग नहीं है,
आप जिंदगी में क्या चाहते हैं,
योग उसी को जानने की कला है,
योग आपको यह विश्वास दिलाता है
कि जहां तक आप सोचते हैं
वहां तक आप पहुंच सकते हैं और
वहां पहुंचने के बाद आप
उस चीज को कैसे पा सकते हैं।
विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं!
3. योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को
उर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं
4. जिसने योग अपनाया,
रोग को हमेशा के लिए दूर भगाया।
स्वास्थ्य जीवन जीना है
जिंदगी की जमा पूंजी।
योग करना है रोग मुक्त
जीवन की कुंजी।
योग दिवस की शुभकामनाएं