International Women’s Day 2025: पूरी दुनिया में आज यानी आठ मार्च को महिला दिवस को सेलिब्रेट किया जा रहा है। महिला दिवस पूरी दुनिया की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है।

महिला दिवस पर बनाएं स्पेशल चॉकलेट ब्राउनी

इस महिला दिवस आप अपनी गर्ल फ्रेंड, वाइफ, मां और बहन सहित अन्य पसंदीदा को स्पेशल फील करा सकते हैं। आप उनके लिए चॉकलेट ब्राउनी अपने हाथों से तैयार कर सकते हैं और उन्हें खिला सकते हैं। इस लेख में हम आपके लिए चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए एकदम आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप इसको तैयार कर सकते हैं।

चॉकलेट ब्राउनी बनाने की सामग्री?

200 ग्राम- डार्क चॉकलेट  
100 ग्राम मक्खन
एक कप चीनी
2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
एक चुटकी नमक
1 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
चॉकलेट चिप्स

चॉकलेट ब्राउनी कैसे बनाएं?

चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए आप सबसे पहले ओवन को पहले गरम कर लें। अब आप एक बर्तन में डार्क चॉकलेट और मक्खन डालें और सही से पिघला लें। अब आप इसको हल्का ठंडा होने दें। अब आप इसमें दही डालें और पिसी हुई चीनी के साथ एक घोल तैयार  करें। इसके बाद आप इसमें वैनिला एसेंस डालकर सही से मिला लें।

अब आप दूसरी बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक छान डालें। इसके बाद इसमें चॉकलेट और मक्खन का मिश्रण मिलाएं। अब आप इसमें मैदा डालें और सुखे हाथों से मिलाएं। आप इसमें हल्का दूध भी डाल सकते हैं। अब बेकिंग ट्रे में इसको डालकर ओवन में करीब आधे घंटे तक बेक करें। अब आप इसको ठंडा होने दें। इस तरह आप स्वादिष्ट चॉकलेट ब्राउनी को तैयार कर सकते हैं। अब आप इसको काटकर सर्व कर सकते हैं। आगे पढ़िए- नारी! तुम केवल श्रद्धा हो… इन संदेशों से अपनी ‘सुपर वुमन’ को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं