International Museum Day 2025: History, Theme and Significance – अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) हर साल 18 मई को मनाया जाता है। दरअसल, इसका उद्देश्य संग्रहालयों के महत्व को उजागर करना है और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पहली बार कब मनाया गया था इंटरनेशनल म्यूजियम डे
पहली बार 1977 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ म्यूजियम्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाया गया था। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ ऐतिहासिक वस्तुओं को संजोने का स्थान नहीं, बल्कि यह शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विविधताओं को समझने का एक सशक्त माध्यम है। 1977 में पहली बार इसको सेलिब्रेट करने के बाद से अब हर साल इसे दुनिया भर के 140 से अधिक देशों में मनाया जाता है।
इंटरनेशनल म्यूजियम डे की क्या है थीम?
इंटरनेशनल म्यूजियम डे की हर साल अलग-अलग थीम (International Museum Day 2025 Theme) होती है, जो उस वर्ष के किसी वैश्विक मुद्दे या सामाजिक परिप्रेक्ष्य को दर्शाती है। पिछले साल, यानी साल 2024 में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थीम ‘शिक्षा और अनुसंधान के लिए संग्रहालय’ थी। हालांकि, इस साल इंटरनेशनल म्यूजियम डे की थीम “तेजी से बदलते समुदायों में संग्रहालयों का भविष्य” है।
इंटरनेशनल म्यूजियम डे का महत्त्व और उद्देश्य
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का महत्व काफी अधिक होता है। दरअसल, कोई भी म्यूजियम इतिहास, परंपरा और विरासत को सहेज कर रखते हैं। इंटरनेशनल म्यूजियम डे उनके योगदान को सम्मानित करने का भी अवसर होता है। संग्रहालय शिक्षा के भी स्रोत होते हैं, जो बीते युगों की झलक दिखाते हैं, जिससे वर्तमान को समझा जा सकता है।
विशेष कार्यक्रम का होता है आयोजन
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर कई म्यूजियम पर्यटकों के लिए मुफ्त में खुले रहते हैं। इस दिन थीम आधारित प्रदर्शनियां होती हैं। वहीं, कई जगहों पर विशेष तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। आगे पढ़िएः 50 की उम्र 30 जैसी चमकेगी त्वचा, सुबह से शाम तक इन आदतों को करें फॉलो; खूबसूरती में भी लगेंगे चार चांद