International Friendship Day 2025, Date, History: दोस्तों के बिना जिंदगी संभव नहीं है। हमारी खुशियों का खजाना और हमारे दुखों का पहाड़ वहीं तो संभालते हैं। परिवार के बाद कोई अगर सबसे अच्छा और सच्चा रिश्ता होता है वो है दोस्ती का। यूं तो दोस्तों की दोस्ती को निभाने के लिए उम्र भी काफी नहीं है।
लेकिन फिर भी उन्हें स्पेशल फील करवाने के लिए साल का एक दिन उनके लिए भी समर्पित किया गया है। वो है फ्रेंडशिप डे यानी अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सवाल खोजे जाने लगे हैं। अधिकांश लोग सर्च कर रहे हैं कि आखिरकार अगस्त में फ्रेंडशिप डे कब है? तो आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस और क्या है इसे सेलिब्रेट करने की रोचक वजह।
फ्रेंडशिप डे क्या है?
Friendship Day… यानी इसके नाम से समझ आता है कि यह एक ऐसा खास दिन होता है, जो हम हमारे दोस्तों को समर्पित करते हैं। इस दिन लोग दोस्तों के विश करते हैं और साथ मिलकर इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करते हैं। दोस्तों को प्यार, अपनापन और स्पेशल फील करवाया जाता है।
क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस?
ऐसा बताया जाता है कि वर्ष 1958 में अंतरराष्ट्रीय नागरिक संगठन-वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड ने देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने के लिए फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने का प्रस्ताव रखा था। संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई 2011 को मित्रता दिवस की औपचारिक घोषणा की थी। इसके बाद इसे मनाया जाने लगा।
फ्रेंडशिप डे पर क्या करना चाहिए?
ऐसे में इस खास मौके पर अगर आप भी अपने दोनों के प्रति प्यार जता सकते हैं। उन्हें गिफ्ट्स दे सकते हैं। साथ ही कुछ खास संदेश भेजकर उन्हें बता सकते हैं कि वे आपकी लाइफ में वो कितना महत्व रखते हैं। कहीं साथ घूमने जा सकते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: Motivational Quotes in Hindi: जीवन में जोश भर देंगे ये 50 मोटिवेशनल कोट्स, यहां देखिए स्टेटस पर लगाने के लिए बेस्ट लाइन्स