Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस भारतवासियों के लिए बेहद खास दिन होता है। 15 अगस्त के दिन जन्म लेने वाले बच्चों के नाम अक्सर मां-बाप स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, भारत माता या देशभक्ति से प्रेरित होकर रखना चाहते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए ऐसे ही कुछ खास नामों की लिस्ट लेकर आए हैं। ऐसा करने से न केवल आपके बच्चों में देश के प्रति समर्पण की भावना आएगी बल्कि आगे जाकर वो वीर पुरुष या स्त्री भी बनेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर जन्म लेने वाली बेटियों के नाम
रानी
झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के नाम से प्रेरित होकर आप बेटी का नाम रानी रख सकते हैं।
सद्गति
इस नाम का मीनिंग होता है स्वतंत्रता और आजादी।
अनाया
अनाया नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है और इस नाम का अर्थ होता है जो पूरी तरह से मुक्त हो या जिस पर कोई बंधन न हो।
अवसा
अवसा नाम का मतलब होता है स्वतंत्रता। आप अपनी बिटिया रानी को अवसा नाम दे सकते हैं।
शर्लिन
शर्लिन नाम का अर्थ होता है ऐसी महिला जिसे स्वतंत्रता से प्यार हो। 15 अगस्त पर जन्म लेने वाली बेटी का नाम आप यह रख सकते हैं।
इसरा
इसरा नाम का मतलब होता है मुक्त होना। 15 अगस्त को जन्म लेने वाली बीटिया का नाम आप रख सकती हैं। ये हर किसी को पसंद आएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर जन्में लड़कों के नाम
भगत
15 अगस्त को जन्म लेने वाले बेटे का नाम आप शहीद भगत सिंह से प्रेरित होकर रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ भक्त या समर्पित है।
आजाद
भारत को आजादी दिलाने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। आप बेटे का नाम आजाद रख सकते हैं। इसका अर्थ है स्वतंत्र।
सुभाष
आप बेटे का नाम आप सुभाष रख सकते हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तरह उसमें में साहस आएगा।
राजगुरु
आजादी के लिए राजगुरु ने शहादत दी थी। उनकी तरह अपने बेटे को वीर बनाने के लिए आप शिवराम राजगुरु के नाम बेटे को राजगुरु नाम दे सकते हैं।
खिलाश
15 अगस्त को जन्म लेने वाले बेटे का नाम खिलाश रख सकते हैं। खिलाश खिल और आशा से बना है, इसका अर्थ है नई उम्मीद का प्रतीक।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2025: टॉप 5 तिरंगा गीत – पढ़ें देशभक्ति गानों के हिंदी बोल