Independence Day Special Tricolour earrings: 15 को स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए देशभर में जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इस दिन बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी देशभक्ति के रंग में नजर आते हैं। इस दिन महिलाएं खासतौर पर तिरंगे के रंग के आउटफिट पहनती हैं। इसके साथ ही अगर आप अपने लुक को ज्यादा निखारना चाहती हैं तो घर में रखीं सामान्य सी चीजों से अपने लिए Tricolour Earrings तैयार कर सकती हैं। इन्हें आप सलवार-सूट के साथ-साथ साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। आइए देखते हैं इनके कुछ खास डिजाइन्स।

घर में ऐसे बनाएं Independence Day Special Tricolour Earrings

तिरंगे के रंग का ईयररिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक tri-colour strips लें। इसमें आपको केसरिया, सफेद और हरा रंग लेना है। क्विलिंग टूल की मदद से स्ट्रिप्स को राउंड शेप में लेकर आएं। इसके बाद राउंड शेप की हुक लें। इन्हें इसमें जोड़ दें। आपका ईयररिंग तैयार है।

तिरंगा थीम वाले इयररिंग्स की डिजाइन्स