Ice Massage Benefits For Face In Hindi: चेहरे की ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं। कई लोग मार्केट से महंगे-महंगे प्रोडक्ट को लाते हैं और उसका उपयोग भी करते हैं। हालांकि, ये इतने महंगे होते हैं जिसके कारण सभी लोग इसको अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए स्किन केयर के लिए आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिसको आप फॉलो कर आसानी से अपने चेहरे की त्वचा को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।
आइस मसाज से चेहरा होता है फ्रेश
चेहरे की ग्लोइंग और फ्रेश स्किन के लिए आप अपने चेहरे की मसाज बर्फ से भी कर सकते हैं। चेहरे पर बर्फ रगड़ने से स्किन को काफी फायदा मिलता है। चेहरे पर बर्फ लगाने से ताजगी बनी रहती है और चेहरे की त्वचा पर होने वाली समस्या से राहत भी मिलती है। अगर आप भी अपने चेहरे पर बर्फ से मालिश करते हैं तो इस लेख में इससे होने वाले पांच फायदे के बारे में बताएंगे।
त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश बनाता है बर्फ
चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर हो जाता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से त्वचा पर निखार आता है, जिससे त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगती है। बर्फ लगाने से त्वचा तरोताजा हो जाती है।
खुले पोर्स को टाइट करता है पोर्स
कई बार चेहरे पर जो पोर्स होते हैं वह बड़े होते हैं और खुले हुए होते हैं। बर्फ के उपयोग से चेहरे के बड़े और खुले पोर्स टाइट होते हैं, जिससे त्वचा काफी स्मूथ होती है। चेहरे पर बर्फ लगाने से ऑयल प्रोडक्शन को भी कंट्रोल होता है।
पिंपल्स को कम करता है आइस मसाज
अगर आप भी चेहरे पर आने वाले पिंपल्स से परेशान हैं तो आप आइस मसाज कर सकते हैं। आइस मसाज करने से चेहरे की सूजन की कम होती है। बर्फ रगड़ने से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी कम होती है, जिससे पिंपल्स काफी कम हो जाता है।
डार्क सर्कल होता है कम
आंखों के नीचे डार्क सर्कल को कम करने में आइस मसाज मददगार होता है। अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल हो गया है तो आप भी डार्क सर्कल वाले स्थान पर बर्फ की मालिश कर सकते हैं।
चेहरे पर कैसे लगाएं बर्फ?
चेहरे पर बर्फ लगाने के लिए आप सबसे पहले बर्फ को एक पतले कॉटन के कपड़े में लपेट लें। इसको सीधे स्किन पर उपयोग करने बचें। अब आप हल्के हाथों से अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। आप इसको एक से दो मिनट तक ही अपने चेहरे पर रगड़ें। आप इसको हर रोज सुबह-शाम उपयोग कर सकते हैं। आगे पढ़िए- राजधानी दिल्ली में चल रहा ट्यूलिप फेस्टिवल, यहां देखें Dates, Timings और नजदीकी Metro Station