सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही समय पर उठने पर फिर आप अपने दिन को सही तरीके से प्लान कर पाते हैं। हालांकि, अधिकतर लोगों की शिकायत होती है कि लाख कोशिश करने के बाद भी वे जल्दी नहीं उठ पाते हैं या सुबह जल्दी उठने पर वे फिर खुद को थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
यहां हम आपको कुछ बेहद आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप रोज सुबह जल्दी और फ्रैश उठ पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे-
टिप नंबर 1- टाइम पर सोएं
अगर आप सुबह फ्रैश उठना चाहते हैं, तो इसके लिए 8 से 9 घंटे की भरपूर नींद लेना बेहद जरूरी है। ऐसे में देर रात तक जागने से बचें और जल्दी सोने को आदत में शुमार करें। नींद पूरी होने पर सुबह खुद एक तय समय पर उठने लगते हैं, साथ ही आलस भी आपसे दूर रहता है।
टिप नंबर 2- रोशनी
नींद से जागने पर बिस्तर पर बैठे न रहें। ऐसा करने पर आलस आपको घेर सकता है। इससे अलग कुछ समय सुबह की धूप में या सूरज की रोशनी में बिताएं। सुबह की धूप सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होती है, साथ ही रोशनी में समय बिताने पर आपकी नींद भी पूरी तरह खुल जाती है और आप खुद को फ्रैश फील करते हैं।
टिप नंबर 3- गर्म पानी
सुबह सोकर उठने के बाद गर्म पानी या हर्बल टी पिएं। ऐसा करना भी अच्छी सेहत को बढ़ावा देता है, साथ ही इससे भी आपको आलस नहीं आता है।
टिप नंबर 4- म्यूजिक
बीजेपीसाइक इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट बताती है कि म्यूजिक हमारे ब्रेन के सर्किट को उत्तेजित कर क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। ऐसे में सुबह फ्रैश उठने के लिए आप नींद से जागने के बाद थोड़ी देर अच्छा म्यूजिक सुन सकते हैं। इससे आपका मूड भी बेहतर होता है।
टिप नंबर 5- योगा या एक्सरसाइज
इन सब से अलग सुबह के आलस को दूर भगाने के बाद आप नींद से जागने के बाद कुछ देर योगा या एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे भी आप खुद को फ्रैश फील करते हैं।
सुबह ये 5 आसान काम करने से आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे और इस तरह आप अपने काम को बेहतर ढंग से प्लान कर पाएंगे।