सुबह उठते ही आलस और सुस्ती महसूस होना आम बात है। हालांकि, सही आदतों और छोटे-छोटे ट्रिक्स से आप दिन की शुरुआत फ्रेश और एनर्जेटिक तरीके से कर सकते हैं। अधिकतर लोगों की शिकायत होती है कि लाख कोशिश करने के बाद भी वे जल्दी नहीं उठ पाते या सुबह जल्दी उठने पर खुद को थका हुआ महसूस करते हैं।

रात में जल्दी सोएं

अगर आप सुबह एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करना चाहते हैं, तो रोजाना 8 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में देर रात तक जागने से बचें और समय पर सोने की आदत डालें। जब नींद पूरी होती है, तो शरीर एक ही समय पर जागने लगता है और सुबह उठते ही आलस महसूस नहीं होता है।

उठते ही धूप में जाएं

सुबह उठते ही बिस्तर पर लंबे समय तक बैठे रहने से आलस बढ़ जाता है। ऐसे में जागने के बाद धूप में जरूर जाएं। सूरज की रोशनी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है और इसमें समय बिताने से नींद पूरी तरह खुल जाती है, जिससे आप तरोताजा और फ्रेश महसूस करेंगे।

गर्म पानी से करें दिन की शुरुआत

आप अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी से कर सकते हैं। चाहें तो इसमें नींबू भी डाल सकते हैं। इसके सेवन से आलस दूर होता है और नींद भी जल्दी खुल जाती है।

योगा या एक्सरसाइज करें

सुबह उठकर आलस दूर करने के लिए कुछ देर योगा या हल्की एक्सरसाइज करें। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। नियमित रूप से सुबह एक्सरसाइज करने से मानसिक ऊर्जा बढ़ती है, मूड अच्छा रहता है और आप पूरे दिन तरोताजा और फ्रेश महसूस करते हैं।

सुबह हल्का नाश्ता करें

दिन की शुरुआत हल्के और हेल्दी नाश्ते से करें। यह शरीर को जरूरी पोषण देता है और ऊर्जा बनाए रखता है। ओट्स, फल, नट्स या योगर्ट जैसे विकल्प आपको दिनभर फ्रेश बनाए रखते हैं।