How to wake up early in the morning: सर्दी का मौसम आते ही आलस और सुस्ती होना लाजमी है। ऐसे में बहुत कम ही लोग होते हैं, जो सुबह समय पर उठते हैं। वहीं, आज के समय लोग बिस्तर पर सोने ही काफी लेट जाते हैं और सुबह देर तक सोए रहते हैं। वहीं, सुबह देर तक सोने से हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है।
सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करें?
कई लोग ऐसे हैं, जो सुबह जल्दी उठना चाहते हैं, लेकिन उठ नहीं पाते हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से सुबह जल्दी और बिना अलार्म के आसानी से उठ सकते हैं।
सुबह नींद नहीं खुलती तो क्या करें?
सुबह देर से उठने से दिन की शुरुआत सही से नहीं हो पाती है। अगर आप भी सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो सबसे पहले आप सोने का समय फिक्स करें। एक समय पर सोने से नींद अच्छी आती है और आप अपने निर्धारित समय पर उठ सकते हैं। रात में सोने से पहले अगर आपको चाय या फिर कॉफी लेने की आदत है तो इसको आज से ही छोड़ दें।
सुबह उठने की वजह को तलाशें
अधिकतर लोग रात को सोने जाते हैं अगले दिन के प्लान के बारे में कुछ नहीं सोचते-विचारते हैं। ऐसे में सुबह उठने के बाद उनके पास अगले दिन का कोई प्लान नहीं होता है, जिससे उन्हें जल्द उठने का कोई मोटिवेसन नहीं मिलता है। रात में सोने से पहले अगले दिन की दिनचर्या का प्लान बनाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो बिस्तर से उठने के लिए आपको एक मोटिवेशन मिलेगा और आप समय से जग जाएंगे।
सुबह जल्दी उठने के लिए ये भी कर सकते हैंः-
- रात को जल्दी सोने की आदत डालें।
- सोने से पहले किताब पढ़ सकते हैं या फिर हल्का संगीत सुन सकते हैं।
- सोने से करीब 1-2 घंटे पहले मोबाइल, टीवी, लैपटॉप देखना बंद कर दें।
- अलार्म सेट करें और उसको अपने से काफी दूर रखें।
- सुबह जल्दी उठने के लिए उद्देश्य को बनाएं और इससे प्रेरणा लें।
- रात को हल्का भोजन करें।
- सोने से पहले 5-10 मिनट मेडिटेशन करें। इससे दिमाग शांत हो जाएगा और नींद अच्छी आएगी।
- रात को सोने से पहले खुद को याद दिलाएं कि सुबह जल्दी उठना है। यह सुबह उठने में काफी हेल्प करेगा।