Glycerine for dark circles: आंखों के आस पास बने काले घेरे समय के साथ और गहरा जाते हैं और बहुत खराब नजर आते हैं। इससे आंखों की सुंदरता खराब होती है साथ ही चेहरे पर भी ये अलग से नजर आने लगते हैं। ऐसे में जल्द ही आंखों के काले घेरो को आप साफ करना शुरू कर देना चाहिए नहीं तो समय के साथ ये गहरा सकते हैं। ऐसे में ग्लिसरीन (glycerine benefits for dark spots) इस काम में आपके लिए मददगार हो सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
डार्क सर्कल्स के लिए ग्लिसरीन का उपयोग कैसे करें-How to use dark circles for glycerine
डार्क सर्कल्स पर लगाएं ग्लिसरीन-Apply glycerine on Dark Circles
डार्क सर्कल पर आप सीधेतौर पर ग्लिसरीन लगा सकते हैं जो कि प्रभावी तरीके से काम करता है। ड्रॉपर की मदद से अपने आंखों के आस-पास ग्लिसरीन लगाएं। इसके लिए आपको करना ये है कि नीचे देखें और धीरे से अपनी आंख को 1 या 2 मिनट के लिए बंद करें। फिर ग्लिसरीन की कुछ बूंदे लें और फिर इसे अपने आंखों के आस-पास लगाएं। फिर दोनों हाथों को रगड़ें और फिर इसे अपने आंखों पर लगाएं। अपनी एक उंगली नाक के पास आंख के कोने पर रखें और हल्का दबाव डालें। इस तरह हर रात सोने से पहले डार्क सर्कल पर ग्सिसरीन अप्लाई करें।
ग्सिसरीन और नींबू का जूस-Glycerine and Lemon Juice
ग्लिसरीन को नींबू के रस में मिलाकर आंखों के आस पास लगाने से काले धब्बों और पिगमेंटेशन को हल्का करने में मदद मिलती है। विटामिन सी है और यह आपको काले धब्बों को कम करने में मददगार है। आपको दोनों सामग्रियों को मिलाना चाहिए और घोल को स्प्रे बोतल में डालना चाहिए। फिर आप मिश्रण को कॉटन बॉल का उपयोग करके चेहरे पर लगा सकते हैं, या सीधे चेहरे पर मिस्ट स्प्रे कर सकते हैं।
ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल-Glycerine Aloevera Gel
ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल, दोनों ही पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। ये दोनों ही कोलेजन बूस्ट करते हैं और फिर स्किन से जुड़ी समस्याओं में कमी लाते हैं। ये त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं और फिर पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये इस एरिया की रंगत को बेहतर बनाते हैं और फिर एक सुंदर स्किन पाने में मदद करते हैं।
