Castor oil beauty uses: कैस्टर ऑयल या अरण्डी के तेल के फायदे कई हैं। ये सालों से खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर आज हम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Priyanka Chopra Mother Madhu Chopra) से जानेंगे कि ये तेल खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैसे इस्तेमाल में आ सकता है। दरअसल, मधु चोपड़ा एक डॉक्टर हैं और वो अपने इंस्टाग्राम पर तमाम प्रकार के टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कैस्टर ऑयल यानी अरण्डी के तेल के इस्तेमाल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि ये तेल कैसे फायदेमंद है और आप इसका इस्तेमाल अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कैसे कर सकते हैं।
सुंदरता बढ़ाता है ये तेल-Castor oil beauty benefits in hindi
कैस्टर ऑयल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। इतना ही नहीं एक बेहतरीन हाइड्रेटर है यानी वो जो स्किन में नमी को लॉक करे। इसके अलावा कैस्टर ऑयल में गुड फैट होते हैं जैसे कि ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 जो कि त्वचा के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं।
चेहरे पर कैसे कैस्टर ऑयल-How to use Castor oil on face in hindi
कैस्टर ऑयल या अरण्डी के तेल को आप आसानी से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि बादाम के तेल में थोड़ा सा कैस्टर ऑयल मिलाएं और इससे रात में सोते समय अपने चेहरे पर मसाज करके सो जाएं। हफ्ते में ये काम 1 से 2 बार करें। आप पाएंगे कि आपके चेहरे में एजिंग की समस्या कम होने लगेगी, झुर्रियां नहीं होंगी, पिग्मेंटेशन में कमी आएगी और आपकी स्किन हमेशा खूबसूरत बनी रहेगी।
बालों में कैसे लगाएं कैस्टर ऑयल-How to use Castor oil on hair in hindi
अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, झड़ रहे हैं, ड्राई और आप ड्रैंड्रफ से भी परेशान हैं तो इस तेल का आप अपने बालों में लगा सकते हैं। इसे आप दो तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
-पहला तरीका ये है कि इस तेल को आप नारियल तेल में मिलाकर कॉटन की मदद से अपने बालों में लगाएं।
-दूसरा तरीका ये है कि आप अंडे के साथ इसका एक हेयर मास्क बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अंडे को तोड़कर इसका पल्प निकाल लें। इसमें थोड़ा सा कैस्टर ऑयल और फिर नारियल तेल मिलाकर एक हेयर मास्क तैयार कर लें।
-इसे अपने बालों में लगाएं, 30 मिनट तक रखें और फिर बालों को वॉश कर लें।
भौंहें और पलकों पर कैसे लगाएं कैस्टर ऑयल-How to use Castor oil Eyelash and Eyebrow
भौंहें और पलकों पर लगाने के लिए अपने हाथों पर थोड़ा सा नारियल का तेल और फिर बादाम का तेल लें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। फिर अपने भौंहों पर लगाएं। इसके बाद मस्कारा वाले ब्रश की मदद से इसे अपनी भौंहों पर लगाएं। आपको 1 महीने के अंदर इसका असर दिखने लगेगा।