Skin tightening tips: बढ़ती उम्र का असर सेहत और त्वचा पर नजर आने लगता है। शरीर जल्दी थक जाता है। कमजोरी महसूस होती है। वहीं त्वचा ढीली होकर लटकने लगती है। चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। कसावट कम होने लगती है। बढ़ती उम्र को रोका तो नहीं जा सकता है। लेकिन कुछ हेल्दी टिप्स फॉलो करके बढ़ती उम्र के असर को कुछ धीमा या कम किया जा सकता है। इससे आपकी स्किन लंबे समय तक टाइट रहेगी। 30 पार करते ही स्किन का लचीलापन और कोलेजन कम होने लगता है। इसकी वजह से त्वचा में कसावट कम होने लगती है। अगर आपकी उम्र भी 30 के आसपास है तो आपको अभी से कुछ काम करने शुरू कर देने चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

हेल्दी खाना

लंबे समय तक जवां रहने के लिए सबसे जरूरी है हेल्दी खानपान। क्योंकि जैसा आप खाएंगे उसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखाई देगा। जवानी को बरकरार रखने के लिए ऐसी चीजों को डाइट में शामिल करें जिसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्‍स भरपूर मात्रा में हों। इसके साथ ही मौसमी फल खाएं। ड्राई फ्रूट्स में बादाम जरूर खाएं। शीड्स को भी डाइट में शामिल करें।

फेस योगा

बहुत सारे ब्यूटी एक्सपर्ट सोशल मीडिया पर फेस योगा करने की सलाह देते हैं। इससे चेहरे कि स्किन टाइट करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही स्माइल लाइन्स भी जल्दी नजर नहीं आती हैं। इसके अलावा स्किन में ब्लड सर्कुलेशन सही रखने के लिए रोजाना पैदल जरूर चलें।

खूब पिएं पानी

अगर आप जल्दी बूढ़ा नहीं होना चाहते हैं तो रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं। क्योंकि जब शरीर में पानी की कमी होती है तो इसका असर चेहरे और स्किन पर साफ नजर आने लगता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: काली गर्दन और अंडरआर्म्स को कैसे साफ करें? कालापन हटाने के लिए घर पर बनाएं ये 2 पैक, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर