Parenting Tips: बच्चों की परवरिश करने के लिए मां-बाप को कई तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। क्योंकि सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे संस्कारी बनें। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनको अनुशासित करना बेहद जरूरी है। बचपन में सिखाए गए पाठ जीवन भर काम आते हैं। सभी बच्चों की आदतें एक-दूसरे से काफी अलग होती हैं। हां, लेकिन एक चीज बच्चों में कॉमन होती है वो है उनकी शैतानी, जिद और टेंट्रम दिखाना। बच्चों की तमीज सिखाने के लिए कई बार पेरेंट्स जोर से चिल्लाने या मारपीट करने लगते हैं। ये चीज बिल्कुल गलत है। क्योंकि बात-बात पर बच्चों को मारने, चिल्लाने या पनिशमेंट देने से बच्चे बहुत जिद्दी बन जाते हैं। अगर आप बिना मारे या चिल्लाए बच्चों को तमीज सिखाना चाहते हैं तो आपको 3 जरूरी स्टेप फॉलो करने चाहिए। डॉक्टर मोबीन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं क्या हैं वो 3 जरूरी स्टेप।
Step 1- बच्चे अगर जिद करे हैं तो कभी भी तुरंत रिएक्ट नहीं करें। बच्चे जब शैतानी करते हैं तो पेरेंट्स अक्सर धैर्य खो देते हैं। यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। क्योंकि अगर आप रिएक्ट करेंगे तो बच्चा दोबारा रिएक्शन देगा। यह एक साइकिल बनती जाएगी। इसलिए जब भी बच्चा जिद करें या टेंट्रम दिखाए तो कुछ देर रूकें। अपने रिस्पांस को 20 मिनट डिले करें। शांत तरीके से जवाब दें। इससे बच्चे के इमोशनल ब्रेन को भी सेटल होना का मौका मिलेगा। आप भी स्थिति को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।
Step 2- बच्चे के किसी भी रिएक्शन को पर्सनली न लें। उसका रिक्शन आपके लिए नहीं है। सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि उसकी जिद या बदतमीजी के पीछे का कारण क्या है? स्ट्रेस या किसी प्रेशर की वजह से तो बच्चा ये सब नहीं कर रहा है। या किसी बात पर बच्चा नाराज है, ये सारी वजह जानने की कोशिश करें।
Step 3- बच्चे के लिए बाउंडेशन सेट करना बेहद जरूरी है। लेकिन ये आपको प्यार से करना है। इसलिए खुद शांत रहें और फिर उसे संभालें। बच्चे को बताएं उसके इमोशन सही हैं लेकिन उनका तरीका और टोन गलत है। बच्चे को पता होना चाहिए कि अपनी बात रखने का सही तरीका क्या है? क्योंकि बच्चा गलत नहीं होता है उनके तरीके गलत होते हैं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: हिंदू बच्चों के लिए अ अक्षर से शुरू होने वाले नाम, यहां देखिए 2025 के टॉप 40 नए नामों की लिस्ट