Sugar Free Tea: भारत में चाय पीना एक परंपरा से कम नहीं है। आज के समय यह हमारे दिन की शुरुआत का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। सुबह की शुरुआत हो या फिर शाम की थकान, एक कप चाय सब कुछ ठीक कर देती है। हालांकि, तेजी से बढ़ते हेल्थ अवेयरनेस और कई तरह की बीमारियों के कारण लोग चीनी का दूसरा विकल्प ढूंढ रहे हैं। आप चाय को बिना चीनी के भी मीठा कर सकते हैं।

शहद का करें उपयोगः Honey Tea

आप शहद से भी चाय को मीठा कर सकते हैं। दरअसल, शहद प्राकृतिक मीठास का एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए काफी बेहतर होते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आप सबसे पहले चाय गर्म पानी में उबालने के बाद इसे हल्की गुनगुनी कर लें। अब आप इसमें शहद मिला सकते हैं। उबलती चाय में शहद का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे पोषक तत्व खत्म हो सकते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट तो होती ही है, साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है।

स्टेविया की चाय: Stevia Tea

चाय को मीठा बनाने के लिए आप स्टेविया का भी उपयोग कर सकते हैं। दरअसल, स्टेविया एक नेचुरल स्वीटनर है, जो चीनी की तुलना में अधिक मीठा होता है। आप इसके पत्ते या फिर पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और यह वजन घटाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

गुड़ वाली चाय – Jaggery Tea

अगर आप चीनी का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गुड़ से आप चाय को मीठा तो कर ही सकते हैं, लेकिन इसमें आयरन, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके उपयोग के लिए आप सबसे पहले पानी को उबालें। पानी में उबाल आने के तुरंत बाद गुड़ के पाउडर को डालें। कुछ समय के बाद आप दूध या फिर चायपत्ती मिला सकते हैं।

नारियल चीनी: Coconut Sugar Tea

चाय को मीठा बनाने के लिए आप नारियल चीनी का भी उपयोग कर सकते हैं। आज के समय यह काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसे नारियल के फूलों से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद गुड़ जैसा होता है। डायबिटिक लोगों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है।

सावन शुरू होने से पहले सिलवा लें ये स्लीवलेस कुर्ती, परफेक्ट और स्टाइलिश लुक देख सब करेंगे आपकी तारीफ

मुलेठी वाली चाय

मुलेठी वाली चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसका स्वाद हल्का मीठा और खुशबूदार होता है। यह गले की खराश, खांसी और सर्दी-जुकाम में राहत देती है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

दालचीनी और सौंफ वाली चाय: Cinnamon-Fennel Tea

दालचीनी और सौंफ दोनों में हल्की मीठास होती है। इन्हें उबालकर तैयार की गई चाय न केवल मीठी लगती है, बल्कि पाचन तंत्र को बेहतर करती है और मेटाबोलिज्म को तेज करती है, जिसके कारण वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसकी खुशबू ताजगी देती है और रोज सुबह पीने से शरीर में ऊर्जा और हल्कापन महसूस होता है।

इन स्टाइलिश हरी चूड़ियों से करें सावन में 16 श्रृंगार, हाथों को ट्रेडिशनल टच देने के लिए जरूर करें ट्राई

मिश्री की चाय

चाय को मीठा करने के लिए आप मिश्री का भी उपयोग कर सकते हैं। यह स्वाद में मीठी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी बेहतरीन होती है। मिश्री गले की खराश, खांसी और थकान में राहत देती है। इसके सेवन से पाचन भी बेहतर होता है। मिश्री से बनी हुई चाय पीने से दिनभर की थकावट भी दूर होती है।

शुगर फ्री चाय बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर पर शुगर फ्री चाय को तैयार कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। अधिक मात्रा में किसी भी चीज का उपयोग नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप डायबिटिक हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन सभी चीजों का उपयोग करें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।