How to shape and set your Eyebrows at home: आंखे चेहरे का बेहद खूबसूरत हिस्सा होती हैं। इन्हीं आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती हैं आइब्रो और पलकें। आइब्रो की सही शेप आपके चेहरे की सुंदरता को कई गुना बढ़ा सकती है। आइब्रो को शेप में लाने के लिए लड़कियां और महिलाएं हर महीने पार्लर जाती हैं।
लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है और जल्दबाजी में कहीं निकलना है तो आप घर में भी खुद से आइब्रो बना सकती हैं। यहां हम आपके साथ 2 तरीके शेयर करने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही इन्हें सेट कर पाएंगी और इससे आपकी आईब्रो की शेप बिल्कुल पार्लर की तरह आएगी।
घर पर आइब्रो बनाने का पहला तरीका
आइब्रो बनाने के लिए गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। आइब्रो ब्रश से आइब्रो को ब्रश कर लें। इसके बाद आइब्रो के पास की स्किन को टाइट पकड़कर धीरे-धीरे छोटी चिमटी से एक्सट्रा बालों को निकालें। आइब्रो में ऊपर की तरफ लंबे बालों को आइब्रो कैंची से काट लें। अब आइब्रो की शेप देने के लिए स्पूली या आइब्रो ब्रश से चेक करें कि बालों को सही शेप मिली है या नहीं। जहां भी बाल छूट गये हों या लंबे रह गए हों, तो आइब्रो ब्रश और कैंची की मदद से उन्हें हटाएं। अब कॉटन के कपड़े में थोड़ी बर्फ रखकर रगड़ें।
घर पर आइब्रो बनाने का दूसरा तरीका
आइब्रो वैक्सिंग के जरिए आप घर में आइब्रो को शेप दे सकते हैं। बिना थ्रेडिंग के आप इस तरह से आइब्रो बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को धो लें। फिर वैक्स को हल्का गर्म करें और इसके बाद एक पॉप्सिकल स्टिक लें। इसके बाद एक पॉप्सिकल स्टिक की मदद से आइब्रो के नीचे की तरफ वैस्क लगाएं। एक बात का ख्याल रखें कि वैक्स हमेशा उस दिशा में लगाएं, जिससे बाल बढ़ते हैं। फिर कॉटन का कपड़ा या वैक्स स्ट्रिप लें और इसे वैक्स पर रखकर, बाल बढ़ने की दिशा में अच्छे से रगड़े। अब थोड़ा सेट होने दें। फिर एक हाथ से स्किन टाइट खींचकर रखते हुए स्ट्रिप को विपरीत दिशा में खींच लें।
