Nails Cleaning At Home DIY: मानसून में हर तरफ गंदगी बढ़ जाती है। ऐसे में घर में सफाई करने से कई बार नेल्स गंदे और पीले पड़ जाते हैं। ये न केवल देखने में बुरे लगते हैं बल्कि गंदे नेल्स की वजह से बीमार होने का भी डर रहता है। ऐसे में जरूरी है कि नेल्स को साफ किया जाए। इनकी सफाई करवाने या पीलापन दूर करने के लिए पार्लर में पैसा खर्च करने की बजाए आप घऱ पर ही कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
गर्म पानी में डुबोएं
गंदे या पीले नेल्स को साफ करने के लिए सबसे पहले गुनगुना पानी लें। इसमें कोई शैंपू मिलाएं। इसके बाद इसमें हाथ को कुछ देर डुबाकर रखें। हल्के हाथों से नेल्स को किसी पुराने ब्रश की मदद से रब करें। ऐसा करने से नेल्स साफ होने लगेंगे।
सेब के सिरके का करें इस्तेमाल
गंदे नाखूनों को साफ करने के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पानी लें। उसमें सेब का सिरका मिलाएं। फिर इसमें करीब 15 मिनट तक नेल्स को डुबोकर रखें। फिर साफ पानी से धोएं और टॉबल से हाथ पोंछ लें। इससे गंदगी और पीलापन दूर करने में मदद मिलेगी।
नेल्स पर लगाएं ये चीजें
नेल्स को साफ करने या पीलापन हटाने के लिए आप विटामिन ई ऑय़ल या ट्री ट्री ऑयल भी लगा सकते हैं। इसे आप रात में सोने से पहले लगाएं और थोड़ी देर मसाज करें। कुछ दिनों बाद आपको असर दिखने लगेगा।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: झुर्रियों, झाइयों, मुहांसों को दूर करने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं एलोवेरा, निखरने लगेगी चेहरे की रंगत
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।