आज यानी 8 दिसंबर को दिल्ली-NCR में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके साथ ही अब ठंडक और बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में आखिरकार लोगों ने मोटे ऊनी स्वेटर भी निकाल लिए हैं। ऊनी कपड़े आपको ठंड से बचाकर रखते हैं। हालांकि, इनके साथ एक परेशानी ये होती है कि ऊनी कपड़ों में रोएं बहुत जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में नए कपड़े भी दिखने में खराब लगने लगते हैं।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है यानी आपके ऊनी कपड़ों में भी रोएं हो गए हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम का साबित हो सकता है। यहां हम आपको एक बेहद कमाल का हैक बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

वहीं, अधिक कमाल की बात यह है कि ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आपको किसी फैंसी टूल की भी जरूरत नहीं होगी। इससे अलग आप केवल बेलन की मदद से इस काम को कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे-

बेलन से कैसे हटाएं ऊनी कपड़ों के रोएं?

  • इसके लिए बेलन लें और उसके ऊपर डबल साइड टेप चिपका लें। आपको बेलन के पूरे गोल वाले हिस्से पर टेप चिपका लेनी है।
  • इसके बाद टेप से कवर हटा लें और रोएं वाले स्वेटर को किसी सख्त चीज के ऊपर रखें।
  • अब, आपको रोएं वाले हिस्से पर बेलन को रोल करना है। इस दौरान बेलन पर थोड़ा अधिक दबाव बनाएं यानी टाइट हाथ से स्वेटर पर बेलन को रोल करें।
  • ऐसा करने से स्वेटर पर मौजूद रोएं टेप पर चिपककर बाहर आने लगेंगे।
  • अगर रोएं अधिक हैं, तो आप टेप को बेलन से हटाकर नई टेप लगा सकते हैं।

इस तरह ये आसान तरीका आपके स्वेटर को फिर एक बार नए जैसा बनाने में मददगार साबित हो सकता है। आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं। ये तरीका बजट फ्रैंडली भी है। केवल 10 से 15 रुपये में आप अपने स्वैटर को नए जैसा बना सकते हैं।

उम्मीद है कि ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- Instagram पर पोस्ट करनी है Wedding Pictures तो यहां से चुनें शानदार कैप्शन, कमेंट्स करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे लोग