How to remove unwanted hair: अनचाहे बाल न केवल शरीर की सुंदरता को कम कर देते हैं बल्कि इसकी वजह से कई बार लोग असहज भी हो जाते हैं। महिलाएं अनचाहे बालों की वजह से अपनी पसंद मुताबिक कपड़े नहीं पहन पाती हैं। वहीं चेहरे पर अनचाहे बाल (Unwanted Hairs) आने की वजह से चेहरा डल नजर आता है। कई बार शरीर में हार्मोंस ज्यादा असंतुलित होने की वजह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर बहुत ज्यादा बालों की ग्रोथ होने लगती है।
ऐसे में बालों से छुटकारा पाने के लिए आजकल महिलाएं लेजर ट्रीटमेंट लेने लगी हैं। इसमें लगभग सात से आठ सिटिंग्स लगती हैं। लेकिन एक तो यह महंगा होता है वहीं कई लोगों के इससे कुछ साइड इफैक्ट भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपायों को अपनाकर अनचाहे बालों (Anchahe Baal) से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के तरीके (Ways To Get Rid Of Unwanted Hair)
बेसन और गुलाब जल
अनचाहे बालों को शरीर से हटाने का बेहर पुराना घरेलू उपाय है बेसन और गुलाब जल का मिश्रण। इसे बनाने के लिए एक बाउल में करीब 2 चम्मच बेसन लें। इसमें गुलाब जल का एक चम्मच मिलाएं। आप चाहें तो इसमें हल्की और नींबू का रस भी मिला सकती हैं। इसके बाद इस पेस्ट को शरीर पर लगाएं। सुखने के बाद हल्के हाथ से रब करके हटा दें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
अंडा और कार्न स्टार्च
अनचाहे बालों को आप अंडा और कार्न स्टार्च से भी हटा सकते हैं। इसके लिए आप अंडे में कार्न स्टार्च मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे शरीर पर लगाएं। सूखने पर वॉश कर लें।
इंटीमेंट एरिया का रखें खास ध्यान
प्राइवेट पार्ट के हेयर रिमूव करते समय आपको बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। कोई भी घरेलू उपाय या बाजार में मिलने वाले हेयर रिमूवल प्रोडक्ट को यूज करने से पहले पैच टेस्ट करें। डॉक्टर की भी सलाह ले सकती हैं।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।