How To Remove Old Stitch Marks: मां बनना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है। लेकिन प्रेंग्नेंसी शुरू होने से लेकर डिलीवरी होने तक महिला को कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं बच्चे का जन्म होने के बाद महिला का शरीर पहले की तरह नहीं रहता है। बहुत सारे बदलाव उसकी बॉडी में होते हैं। हार्मोनल चेजेंस हो या फिर पेट पर लटकती चर्बी। इन सभी का सामना महिला को करना पड़ता है।
इसके साथ ही अगर बच्चे का जन्म ऑपरेशन से यानि सी सेक्शन के जरिए हुआ हो तो उसके टांके के निशान भी हमेशा के लिए रह जाते हैं। यूं तो टांकों के निशान सही होने में लंबा समय लेते हैं लेकिन अधिकांश महिलाओं के निशान नहीं जाते हैं। कुछ इसे सही करने के लिए प्रोफेशनल ट्रीटमेंट लेती हैं। हर किसी के लिए ये ट्रीटमेंट लेना संभव नहीं है। ऐसे में यहां हम आपके लिए टांकों के निशान को हल्का करने के लिए कुछ देसी उपाय लेकर आए हैं। इन्हें नियमित रूप से अपनाने से धीरे-धीरे टांके के निशान हल्के होने लगेंगे।
एलोवेरा जेल
सी सेक्शन के बाद टांके के निशान को हल्का करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। ये न केवल मॉइश्चराइजर का काम करता है बल्कि इसे लगाने से निशान भी हल्के होने लगते हैं। इसे अप्लाई करने के लिए नींबू के रस में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे धीरे-धीरे टांके के निशान पर लगाएं।
बादाम का तेल
टांके के निशान को हल्का करने के लिए आपको रोजाना बादाम के तेल से प्रभावित जगह पर मालिश करनी चाहिए। बादाम का तेल दाग-धब्बे और निशान को हटाने के लिए फायदेमंद है। इसे लगाकर आपको धोने की भी जरूरत नहीं है।
आंवला
टांके के निशान हटाने के लिए आप आंवला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है। जो दाग-धब्बे या निशान को हल्का करने में मददगार होता है। सबसे पहले 1 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें जोजोबा तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे टांकों पर लगाएं।
नोट: सर्जरी के बाद पूरी तरह से टांकों के निशान सूखने के बाद ही ये घरेलू उपाय ट्राई करें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें अपनाएं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: गर्मियों में इस समय जहर बन जाता है तरबूज, डाइटिशियन ने बताया किस समय नहीं खाना चाहिए Watermelon