How to remove facial hair: चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल न केवल दिखने में बुरे लगते हैं बल्कि इन्हें हटाने में दर्द भी सहना पड़ता है। हर महीने इन बालों को हटवाने के लिए महिलाएं या तो पार्लर जाती हैं या फिर केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाएं घर में शेविंग के जरिए इन्हें हटाती हैं। क्योंकि इनके दिखने पर उन्हें शर्म महसूस होती है। यूं को फेस पर वेक्स की मदद से इन्हें निकाला जा सकता है, लेकिन कई बार इससे चेहरे को नुकसान भी हो सकता है। लेकिन क्या आपको पता है आप घरेलू उपायों की मदद से भी इनसे छुटकारा पा सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अदीबा से जानते हैं 15 मिनट में नेचुरल तरीके से Facial Hair हटाने का तरीका।

चेहरे से बालों को हटाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

हल्दी
नींबू का रस
पिसा हुआ आटा
गुड़
नारियल तेल
1 कप पानी

घर पर चेहरे के बाल कैसे हटाएं ?

ब्यूटी एक्सपर्ट ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि बालों को हटाने के लिए पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को पिघलाना होगा। इसके लिए पानी में गुड़ को उबालें। अब इसमें नींबू डालें। इसे एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद इसमें हल्दी, नारियल तेल और आटा डालें। अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए पेस्ट कैसे लगाएं?

तैयार मिश्रण को फेशियल हेयर पर लगाकर कम से कम 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें। बाद में इसे रगड़ते हुए निकाल दें। आप इसको स्किन पर जितनी देर छोड़ेंगी, रिजल्ट उतना अच्छा मिलेगा।

चेहरे से हेयर रिमूव करने के लिए अपनाएं ये तरीके

बेसन और हल्दी का पेस्ट

चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप घर पर बेसन और हल्दी से भी पेस्ट तैयार करके इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में बेसन और हल्दी लें। इसके बाद इसमें दूध और मलाई डालें। तैयार पेस्ट को चेहरे के उस हिस्से में लगाएं जहां पर बाल ज्यादा है। लगभग 15 मिनट के बाद हल्के हाथ से मालिश करते हुए इसे हटा दें। पानी से चेहरे को धो लें।

बेसन और शहद का पेस्ट

चेहरे से बाल हटाने के लिए आप बेसन और शहद का भी यूज करें। इसे बनाने के लिए कटोरी में बेसन के साथ शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे लगाने के बाद 10 से 20 मिनट तक छोड़ दें। बाद में चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगाएं।

नोट – इस तरह के किसी भी नुस्खे को घर में आजमाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके अलावा कोई भी प्रोडक्ट फेस पर अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।