Murthal: मुरथल नाम तो आपने सुना ही होगा? दिल्ली, नोएडा और हरियाणा में रहने वाला हर इंसान इस जगह के बारे में जानता है। कॉलेज के बच्चों में तो इसका अलग ही क्रेज है। पर बहुत से ऐसे लोग हैं जो ये सोचते रहते हैं कि आखिरकार मुरथल में ऐसा है क्या? सिर्फ पराठा खाने के लिए लोग यहां चले जाते हैं। इसके अलावा यहां अपनी गाड़ी से ही पहुंचा जा सकता है या कोई और रास्ता भी है। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से पर उससे पहले जान लेते हैं मुरथल में क्या खास है (Why is murthal famous) और यहां जाने का रास्ता।

मुरथल में क्या खास है- What is Murthal famous for in hindi

मुरथल, सोनीपत जिले का एक गांव है जिसका पूरा नाम है मोरथल खास (Murthal khas)। यह सोनीपत से 6 किलोमीटर दूर है तो, नई दिल्ली से 45 किलोमीटर दूर। यह असल में अपने ढाबों और यहां बनने वाली लजीज खाने के लिए मशहूर है। दरअसल, ये एक हाईवे है जो कि कई जिलों को जोड़ता है। यहां से कई सारे ट्रक गुजरते हैं और इन्हीं के ड्राइवर यहां खाना खाने आया करते थे। तब से यहां कई ढाबे खुल गए और ये जगह अपने पराठों के लिए फेमस है।

मुरथल के पराठे क्यों खास है-Murthal famous dhaba for paratha

मुरथल एक ढाबा है जिसका नाम है अमरीक सुखदेव ढाबा। इसके पराठे काफी टेस्टी होते हैं और खाते ही मुंह में पानी आ जाता है। आप इसका चुनाव कर सकते हैं। यहां के पराठे का स्वाद बिलकुल अलग और खास होता है।

मेट्रो से मुरथल कैसे जाएं-How to reach murthal by metro

मुरथल सुखदेव दा ढाबा के सबसे पास वाला स्टेशन है आदर्श नगर। यहां से बस ये 4 मिनट की पैदल दूरी पर है। आप दिल्ली से जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन जाएं और इसके बाद बायो रोड मुरथल जाएं। आप कश्मीरी गेट जाकर वहं से पानीपत वाले हरियाणा रोड की बस ले सकते हैं। तो अगर आप अभी तक यहां नहीं गए हैं तो एक बार यहां जाकर जरूर देखें। ये जगह बेहद खास है और आप यहां लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।