अंडा आपकी सेहत के साथ-साथ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग बालों में अंडा लगाना पसंद करते हैं। इससे बाल शाइनी और सिल्की तो नजर आते ही हैं, साथ ही बालों को जरूरी पोषण भी मिलता है, जिससे डैमेड हेयर को रिपेयर करने में मदद मिलती है और कुछ हद तक हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है।
बालों के लिए कैसे फायदेमंद है अंडा
दरअसल, अंडा प्रोटीन के सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है, जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। प्रोटीन टिशू रिपेयर कर और कोलेजन को बढ़ावा देकर बालों को मजबूत और चमकदार बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों में नमी को बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही अंडे में बायोटिन भी होता है, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में असर दिखाता है। यानी अंडा एक साथ कई तरीके से आपके बालों को फायदा पहुंचा सकता है।
हालांकि, इसके साथ परेशानी की बात यह होती है कि अंडा लगाने से बालों में बदबू बहुत अधिक बढ़ जाती है। कई बार तो ये गंध इतनी ज्यादा होती है कि लाख कोशिश करने के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में ये शर्मिंदगी का कारण बनने लगती है।
अब, अगर आप भी इस बदबू के चलते बालों में अंडा लगाने से बचते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बालों में अंडा की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
इस तरह लगाएंगे अंडा तो नहीं आएगी बालों में बदबू
टिप नंबर 1- बस लगाएं अंडे का सफेद हिस्सा
अंडे की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप बालों में केवल एग व्हाइट यानी अंडे का सफेद हिस्सा लगा सकते हैं। सफेद हिस्सा लगाने से बालों में बदबू नहीं आती है। वहीं, अंडे के सफेद भाग में 100 ग्राम प्रति 10.8 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे की जर्दी में ये मात्रा 16.4 ग्राम होती है लेकिन क्योंकि अंडे में जर्दी की तुलना में सफेद भाग ज्यादा होता है, ऐसे में आपके बालों को सही मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है।
इससे अलग अंडे के सफेद भाग में सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड भी होते हैं, ऐसे में केवल एग व्हाइट लगाने से भी आपके बालों को फायदा हो सकता है, साथ ही ऐसा करने से बालों से बदबू भी नहीं आएगी।
टिप नंबर 2- मिलाएं एलोवेरा जेल
बालों में बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप एग व्हाइट में एलोवेरा जेल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपके बालों को मिलने वाले फायदे भी दो गुने हो जाएंगे। अंडे से अलग एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले विटामिन्स, अमीनो एसिड और मिनरल्स रूखे और बेजान बालों को मॉइस्चराइज करते हैं और बालों को शाइनी बनाने में मदद करते हैं।
टिप नंबर 3- मिलाएं लैवेंडर ऑयल
इन सब से अलग आप एग व्हाइट में थोड़ी मात्रा में लैवेंडर ऑयल मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। लैवेंडर ऑयल की खुशबू अंडे की बदबू को कम करने में असर दिखाएगी। इसके अलावा ये तेल भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लैवेंडर ऑयल बालों को नरिश करता है, इसमे मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प को साफ रखते हैं, साथ ही इस तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प पर जलन या खुजली की समस्या को कम करने में असर दिखाते हैं।
इस तरह इस 3 आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना बदबू की परेशानी के बालों में अंडा लगा सकते हैं। उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- बिना कुछ लगाए बालों को लंबा कैसे करें? जानें बाल बढ़ाने के 6 नेचुरल उपाय, छठवां तो है सबसे कारगर