Thand mein bartan kaise dhoye: सर्दियों में ठंडे पानी से बर्तन धोने के लिए हिम्मत जुटाना बहुत मुश्किल है। जैसे ही हाथ ठंडे पानी में जाते हैं जमने से लगते हैं। धीरे-धीरे ये सुन्न से होने लगते हैं। लाल पड़ जाते हैं और बहुत तकलीफ होती है। कई घरों में रसोई में गीजर लगा रहता है। लेकिन हर घर में ऐसा हो संभव नहीं। बर्तन धोने के अलावा भी रसोई में पानी का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है। कभी सब्जियों को धोने तो कभी रसोई को साफ करने के लिए पानी यूज होता है। ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको सर्दियों में भी बर्तन धोते समय आसानी होगी।

रबर ग्लव्स का करें इस्तेमाल

रसोई में बर्तन धोते समय आप रबर ग्लव्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। पानी चाहें जितना भी ठंडा क्यों न हो जब आप मोटे रबर ग्लव्स पहन लेते हैं तो हाथ सीधे पानी के संपर्क में नहीं आते हैं।

बर्तन को धोने से पहले करें ये काम

सर्दियों में गंदे बर्तन को साफ करते समय ज्यादा वक्त न लगे। इसके लिए आपको बर्तनों को धोने से पहले एक टब में थोड़ा सा गुनगुना पानी और डिशवॉशर, डिटर्जेंट या साबुन का झाग डालकर गंदे बर्तनों को भिगो दें। इससे उसके ऊपर जमी जिद्दी जूठन हट जाएगी। ऐसा करने से बर्तनों को ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

हाथों पर लगाएं ये चीजें

बर्तनों को धोने से पहले आप हाथों पर वैसलीन या नारियल तेल की मोटी लेयर लगा लें। ऐसा करने से हाथों पर एक परत सी बन जाएगी। यह आपकी त्वचा पर एक वॉटरप्रूफ लेयर की तरह काम करता है जिससे पानी की ठंडक सीधे त्वचा तक नहीं पहुंचती और हाथ सुन्न नहीं होते।

हाथ सुन्न होने पर करें ये काम

बर्तनों को धोने के बाद अगर हाथ सुन्न हो जाएं तो तुरंत हाथों को तौलिए से पोंछें। इसके बाद हॉट वॉटर बोतल या हल्के गरम तवे के पास हाथ ले जाकर सिकाई करें। ऐसा करने से तुरंत ब्लड सर्कुलेशन सामान्य हो जाएगा और सुन्नपन गायब हो जाएगा।