लहसुन खाने के जायके को दोगुना बढ़ा देता है। इसके अलावा लहसुन खाने से सेहत को भी कई फायदे मिलते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, कई बार लहसुन को छीलना बेहद मुश्किल हो जाता है। पहले एक-एक कली को निकालना और फिर उससे छिलके को अलग करने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसके सेवन से बचने लगते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

यहां हम आपको 3 ऐसी कमाल की टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप बेहद आसानी से और केवल 20 सेकंड के समय में लहसुन से छिलकों को अलग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

टिप नंबर 1

इसके लिए सबसे पहले लहसुन की गांठ लें और चाकू की मदद से उसके आगे वाले हिस्से को काटर अलग कर लें। अब, पूरी गांठ को एक क्लिंग रैप शीट में रैप कर लें। इसके बाद इसे कुल 20 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लें। ऐसा करने पर लहसुन की कली को केवल हल्का दबाने पर ही उसके छिलके खुदबखुद अलग होने लगेंगे।

टिप नंबर 2

अगर आपके पास माइक्रोवेव ओवन नहीं है, तो आप दूसरा आसान नुस्खा अपना सकते हैं। इसके लिए भी सबसे पहले लहसुन की गांठ को आगे से काटकर अलग कर दें। इसके बाद इसे क्लिंग रैप शीट में रैप कर कुछ देर के लिए हल्के गर्म पानी में भिगोकर रख दें। तय समय बाद लहसुन की गांठ को किसी सपाट जगह रखकर उसे हाथों की मदद से जोर से दबाकर मसल लें। ऐसा करने पर भी इससे छिलके अलग होने लगेंगे।

टिप नंबर 3

एक और नुस्खा अपनाने के लिए सबसे पहले लहसुन के आगे के सिरे को काट लें। इसके बाद इसके किसी स्टील के डिब्बे में डालकर ढक्कन बंद कर दें और डिब्बे को कुछ देर के लिए जोर जोर से हिलाएं। ऐसा करने पर भी इससे काफी हद तक छिलके खुद साफ हो जाते हैं।

इस तरह 3 बेहद आसान हैक्स अपनाकर आप कम समय में लहसुन से छिलकों को अलग कर सकते हैं।