Vitamin D Deficiency: हमारे शरीर के लिए विटामिन डी (Vitamin D) काफी जरूरी है। यह हड्डियों के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए काफी  जरूरी होता है। कुछ लोग इसको ‘सनशाइन विटामिन’ भी नाम देते हैं। शरीर में इसकी कमी होने पर कई सारी बीमारियां आ जाती है। इससे बाल भी झड़ने की समस्या होने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए लोग कई तरह का उपाय करते हैं।
 
विटामिन डी की कमी को कैसे करें पूराः How to overcome Vitamin D deficiency

आम तौर पर देखा जाता है कि ऑफिस में काम करने वाले लोगों में विटामिन डी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऑफिस के काम के साथ-साथ इसकी कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह एक दम मुफ्त में विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं।

क्या है विटामिन डी का सबसे बढ़िया स्रोत: source of Vitamin D

विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत धूप, मिल्क प्रोडक्ट, अंडा इत्यादी को माना जाता है। अगर आपके शरीर में इसकी कमी होती है तो आप गाय का दूध पी सकते हैं, दही खा सकते हैं और पनीर भी ले सकते हैं। आप अंडा भी खा सकते हैं। यह भी विटामिन डी का बढ़िया स्त्रोत है।

धूप से करें विटामिन डी की कमी को पूरा

कई लोगों का काम इंडोर में होता है। ऐसे में उनको सूर्य की रौशनी सही से नहीं लगती है। ऐसे में उनके विटामिन डी की कमी होने का खतरा बना रहता है। आप इसकी कमी को बस वीकेंड में पूरा कर सकते है। इसके लिए आप सुबह-सुबह छप पर या फिर पार्क में जा सकते हैं। सुबह में धूप की रोशनी हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस समय हमारे शरीर को काफी पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है। सुबह की धूप को करीब दो घंटा लेना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।