White Hair Remedies: बालों का सफेद होना आज के समय में आम बात हो गया है। सफेद बाल हर किसी उम्र के लोगों में आसानी से देखने को मिल जाता है। महिला हो या पुरुष सफेद बाल से सभी परेशान रहते हैं। इसको काला करने के लिए लोग कई तरह के प्रयास भी करते हैं। हालांकि, इन सब के बाद भी सफेद बालों का रंग जस का तस ही रहता है।

सफेद बाल को कैसे करें काला

सफेद बाल को काला (Black Hair) करने के लिए कई लोग हेयर ड्राई कर लेते हैं तो कुछ लोग इसके लिए अन्य तरह का उपचार भी करते हैं। हालांकि, हेयर डाई करने के बाद यह बालों पर ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है और कुछ दिनों के बाद ही फिर से सफेद (White Hair) होने लगता है। अगर आप भी सफेद बालों से परेशान हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप नेचुरल तरीके से किस तरह सफेद बाल को काला कर सकते हैं।

करी पत्ता से करें बालों को काला

सफेद बालों को काला करने में करी पत्ता अहम साबित हो सकता है। करी पत्ता बालों के जड़ों को भी मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन सवाल है कि इसका उपयोग कैसे करें? इसके लिए सबसे पहले आपको एक कटोरी नारियल का तेल लेना है और इसको गर्म करना है। तेल के गर्म होने के बाद आप इसमें एक मुट्ठी करी का पत्ता डाल कर पकाएं। तेल के पक जाने के बाद इसको ठंडा होने दें। अब आप इसको लगा सकते हैं। आप इसको रात को लगाकर भी सो सकते हैं। कुछ दिन तक लगाने के बाद बाल काले होने लगेंगे।

भृंगराज से बनाएं तेल

भृंगराज का तेल गंजापन, बालों का झड़ना और असमय बालों के पकने जैसी कई समस्या से राहत दिलाता है। कई लोग भृंगराज के तेल को मार्केट से खरीदकर सीधे अपने बालों में लगा लेते हैं, लेकिन इसको घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले भृंगराज को नारियल तेल में पकाना है। अब आप इसको कुछ समय के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इससे अपने बालों को अच्छी तरह से मालिश करें। प्रतिदिन इसके इस्तेमाल से बाल सफेद से काला होने लगेगा।