Independence Day 2024: 15 अगस्त आने वाला है और ये दिन बच्चों के लिए खास होता है। उन्हें स्कूल से कई सारी क्रिएटिव चीजें करने को कहा जाता है और कई सारे प्रोजेक्ट्स मिलते हैं। ऐसे में कई बार कहा जाता है कि बच्चे अपने लिए तिरंगे वाला बैच बनाकर लाएं या फिर रिस्ट बैंड बनाकर लाएं। कई बार तो तिरंगे वाले कैप बनाकर और पहनकर आने के लिए भी कहा जाता है। ऐसे में जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी इन 3 क्रिएटिक चीजों को कैसे बनाएं।

Tricolour Wrist Band कैसे बनाएं?

तिरंगा रिस्ट बैंड बनाने के लिए आप इन चीजों की मदद ले सकते हैं। जैसे कि
-तीन रंग के स्केच लें।
-रिबन नारंगी, सफेद और हरे रंग का लें।
-नीला स्केच, ग्लू, डबल टेप और नीला स्केच।
-अब आपको करना ये है कि आप एक व्हाइट चार्ट पेपर लें।
-इसमें तीन लाइन बनाएं और तीनों को तिरंगे के तीन रंगों से भर दें।
-इसके बाद चार्ट के कोने में तीन डॉट्स बनाएं और इसमें तीनों रंग के बांध दें।
-तैयार हो गया ट्रायकलर रिस्ट बैंड।

Tiranga batches कैसे बनाएं?

-तिरंगा बैच बनाने के लिए आपको करना ये है कि एक चार्ट पेपर को गोलाकर डिजाइन में काट लें।
-इसमें आप स्कैच पेन से तिरंते का रंग हर तरह भरें।
-फिर एक सेफ्टी पिन के साथ शर्ट या ड्रेस में लगा लें।

दूसरा तरीका ये है कि आप पेपर को दिल के साइज में काट लें। फिर एक चार्ट पेपर लें और इसके बीच में ब्लू कलर के स्कैच से चक्र बनाकर लगाएं। फिर तीनों रंगों को हर तरफ से कलर करके भरें और फिर इन डिजाइन्स को एक साथ गोलाकार डिजाइन में ही चिपका दें। अब सेफ्टी पिन की मदद से इस बैच को लगा लें।

Tiranga Cap कैसे बनाएं?

तिरंगा बैच बनाना बहुत आसान है। आपको करना ये है कि आप एक पेपर कार्ड लें और असे अपने सिर के नाप से काट लें। अब इसमें तीन लाइन्स बनाएं और तीनों को तीन रंगों के साथ कलर करें। इसके बाद इसके बीच में ब्लू कलर का एक चक्र बना लें। आपको एक चांद के शेप में पेपर काटना है और इसमें तिरंगे का रंग भरना है। फिर इसे गोल वाले कार्ड से चिपका दें। इन दोनों को एक साथ देखेंगे तो ये कैप जैसा ही नजर आएगा।