SABUDANA VADA RECIPE: यूं तो अक्सर लोग साबूदाने का इस्तेमाल व्रत के लिए सात्विक भोजन बनाने में करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ये खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी होते हैं। साबूदाने से आप कई तरह की टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं। अक्सर साबूदाने से कोई डिश बनाने के लिए लोग इसे घंटों पानी में भिगोते हैं या फिर उबालते हैं। लेकिन क्या आपको पता है आप बिना उबाले या पानी भिगोए इससे इंस्टेंट साबूदाना वड़ा या कुरकुरे फ्राई भी तैयार कर सकते हैं। ये न केवल व्रत में खाने के लिए हेल्दी ऑप्शन है बल्कि नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी है।
इंस्टेंट साबूदाना वड़ा बनाने की विधि
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप साबूदाना (कच्चा)
¼ कप भुने हुए काजू
3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
3 मध्यम आकार के आलू (उबले और मसले हुए)
नमक, स्वादानुसार
साबूदाना वड़ा या साबूदाना फ्राइज कैसे बनाएं?
सबसे पहले साबूदाने के दानों को एक ब्लेंडर या मिक्सर के जरिए पीसकर पाउडर बना लें। इसे थोड़ा दरदरा रखे। इसे किसी बर्तन में निकाल लें। फिर ब्लेंडर में भुने हुए काजू डालें। इन्हें बारीक पीसें। इसे साबूदाना पाउडर में मिलाएं। अगर हरी मिर्च खाते हैं तो डाल लें। अगर नहीं तो आप काली मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। हरा धनिया, मसले हुए आलू मिलाएं। ऊपर से व्रत वाला नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे आटा की तरह गूंथ लें। आटे को चकले या किसी समतल जगह पर रखें। फिर दोनों हाथों से धीरे-धीरे दबाएं। मनचाही शेप दें। फिर एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें वड़े या फ्राइज को डालकर मध्यम आंच पर तलें। इन्हें बार-बार न पलटें। ऐसा करने से ये टूट सकते हैं। जब वे कठोर और सुनहरे हो जाएं तो उन्हें पलटें और तब तक पकाएं जब तक कि वे सभी तरफ से कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: रोजाना सुबह खाली पेट अनार का जूस पीने के 7 फायदे, जानें कैसे करता है शरीर को मजबूत