मोमोज खाने के बहुत सारे लोग शौकीन होते हैं, क्या बच्चे क्या युवा हर किसी को इसका स्वाद पसंद आता है। मैदे से बने डिप फ्राई मोमोज सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। ऐसे में आप घर में हेल्दी और टेस्टी मोमोज बनाने का सोच रहे हैं तो राइस पेपर से बहुत ही कम समय में मोमोज बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आप बाजार के मोमोज खाना भूल जाएंगे। राइस पेपर को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, ऐसे में आप जब मन करे तब झटपट मोमोज बना सकते हैं।
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
राइस पेपर
पत्ता गोभी
टमाटर
लहसुन
अदरक
चीनी
प्याज
गाजर
अदरक
लहसुन का पेस्ट
नमक
ओरेगेनो
तेल
राइज पेपर बनाने की रेसिपी | Rice paper momos recipe
राइस पेपर मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आपको सब्जियां लेनी हैं। इनमें आप अपनी पसंद की सब्जियों को यूज कर सकते हैं। पत्ता गोभी, प्याज, गाजर जैसी सब्जियों इन सब को बारीक काट लें। अब इन सब्जियों में नमक, ओरेगेनो और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आपको करीब 10 सेकंड के लिए राइस पेपर को पानी में भीगोना है। इसके 10 मिनट बाद राइस पेपर में सब्जियों का मसाला डालें। अब इन्हें मोमोज को शेप दें। इसके बाद मोमोज को स्टीम होने के लिए रख दें। इन्हें पकने के बाद बाहर निकाल लें।
मोमोज की चटनी बनाने की रेसिपी | Momos chutney recipe in hindi
मोमोज बिना चटनी के खाए ही नहीं जा सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन लेकर उसमें पानी को उबलने के लिए रख दें। फिर उबलते हुए पानी में टमाटर, लाल मिर्च, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और नमक डालें। इन्हें पकाएं। इसके बाद सभी चीजों को एक ग्राइंडर में डालें। सभी चीजों को अच्छे से ग्राइंड कर लें। फिर एक कढ़ाई में तेल डालें और लहसुन का तड़का लगाएं। अब इसमें ग्राइंड की हुई चटनी डालें। फिर ऊपर से चीनी डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी मोमोज की चटनी बनकर तैयार है।
