How To Make Relationship Strong: रिश्ते की मजबूती को बनाए रखने के लिए एक दूसरे को ‘क्वालिटी टाइम’ देना काफी महत्वपूर्ण होता है। कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं चलता है। रिश्तों की नींव को मजबूत करने में आपसी समझ भी अहम रोल निभाता है। हालांकि, आज के समय में हर कोई अपने काम में इतना बिजी हो जाता है कि अपनों के लिए समय ना के बराबर देता है, जिसका परिणाम ये होता है कि मजबूत से मजबूत रिश्ता टूटने लगता है।
बिजी लाइफ से निकालें समय
वहीं, अगर शादीशुदा रिश्ते की बात हो तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। शादीशुदा रिश्तों को प्यार से सराबोर करने के लिए एक दूसरे को क्वालिटी टाइम देना काफी अहम होता है, जब आप एक दूसरे को समय देते हैं तो आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। वैसे भी आज के समय में कई ऐसे रिश्ते समय न दे पाने के कारण टूट जाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप अपनों को किस तरह क्वालिटी टाइम दे सकते हैं।
एक साथ बिताएं समय
आप अपने पार्टनर के साथ अधिक से अधिक समय बिताकर उन्हें क्वालिटी टाइम दे सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी तरह की एक्टिविटी को भी कर सकते हैं। आप साथ में सुबह-सुबह योग या फिर जिम जा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकते हैं। इससे आप दोनों को अच्छा फील होगा, जिसके कारण रिश्ते मजबूत होंगे।
साथ बैठकर बनाएं प्लान
आप एक साथ बैठकर किसी भी चीज का प्लान बना सकते हैं। आप दिन की शुरुआत करने से लेकर रात के सोने तक का शेड्यूल तय कर सकते हैं। इसमें आप ये भी शामिल कर सकते हैं कि अपने पार्टनर को कब समय देना है। अपने शेड्यूल में रिश्तो को अन्य कामों की ही तरह महत्व दें। इससे रिश्तों में आई खटास कुछ ही दिनों के अंतराल के बाद मिठास में बदल जाएगी।
ट्रिप का करें प्लान
आप वीकेंड (Weekend) या मंथ-एंड (Month-End) में अपने पार्टनर के साथ किसी नए जगह जाने के लिए एक ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको अपने बिजी लाइफ से बाहर एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप ट्रिप पर अपने पार्टनर के साथ जाएंगे तो आप दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर पाएंगे।
