DIY rakhi ideas 2024: रक्षाबंधन आने वाला है और इस बार आप आप अपने भाईयों के लिए हाथों से राखी बना सकती हैं। दरअसल, राखी खरीदने के लिए भले ही हम लोग पैसे खर्च कर देते हैं लेकिन, असल में ये एक फीलिंग है जिसमें अपने भाई के प्रति स्नेह और प्रेम है। ये धागा हर एक बहन बड़े प्रेम से अपने भाई को बांधती है। तो इस बार आप स्नेह के साथ थोड़ा सा मेहनत करके राखी अपने घर पर ही बनाएं। इसके लिए आप इन चार चीजों की मदद ले सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे, क्या करना है।

इन 4 चीजों से घर पर ही बना लें राखी-How to make rakhi at home easy and beautiful

सामग्री
-रंगीन धागे
-कार्डबोर्ड
-कैंची
-सुई
-मोती
-गोंद
-रिबन या डोरी
-कलावा
-रुद्राक्ष

रंगीन धागों स बनाएं राखी-rakhi making with thread

-रंगीना धागों से राखी बनाने के लिए अंगूठे और छोटी वाली उंगली के बीच हर रंग के धागे फंसा लें।
-इसके बाद इसके बीच एक गांठ बांधे
-इसके बाद आपको इसे गोलाकर होकर काटना है।
-फिर आप इसे कार्डबोर्ड पर चिपकाएं।
-बीच में आप छोटे-छोटे मोतियों को लगाएं।
-अब एक रिबन को काटकर चिपका दें और तैयार हो गई आपके लिए खास राखी।

कलावे से बनाएं राखी-rakhi making with kalawa thread

कलावे से आप आसानी से राखी बना सकती हैं। आपको करना ये है कि कलावा को एक कार्ड बोर्ड पर चिपकाते हुए लपेट दें। इसके बाद एक गोलाकर डिजाइन में काट लें। फिर आपको करना ये है कि इसके बीच में एक रुद्राक्ष लगा लें। इस तरह से आप एक सुंदर कलावे से बनी राखी बना लेंगे।

लाल-पीले रिबन से बनाएं राखी-rakhi making with ribbon

आप अपने भाई के लिए रिबन से भी राखी बना सकती हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि रिबन को हाथ के ऊपर-नीचे बनाते हुए लपेटना है और फिर रिबन पर एक नॉट लगानी है और फिर एक फूल बनाना है। ऐसा करने के बाद आपको इसके पीछे एक कलावा चिपका देना है। इस तरह से तैयार है आपकी राखी।

इसके अलावा आप मोतियों से और सिर्फ रुद्राक्ष की मदद से भी अपने भाई के लिए राखी बना सकती हैं। तो अपना समय न बर्बाद करें और अभी से राखी की तैयारी में लग जाएं। इसके बाद अपने हाथ से अपने भाई के लिए राखी बनाएं।