Rajasthani Khatta Recipe in Hindi: राजस्थानी खाटा खाया है कभी आपने इसे खाया है? अगर नहीं तो आपको इसे ट्राई करना चाहिए। दरअसल, खाटा का स्वाद असल में दही से होता है। पर इसमें पालक और मूंग दाल और कई प्रकार से अनाज भी इस्तेमाल होते थे। इसे लोग चावल के साथ या बाजरे की रोटी के साथ भी खाते हैं। इतना ही नहीं इसकी रेसिपी भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं खाटा बनाने का तरीका।
खाटा बनाने की विधि-Khata ki Sabji Recipe in Hindi
सामग्री
-पालक
-मूंग दाल
-बाजरा
-दही
-पालक
-बाजरा
-लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया
-लाल मिर्च और तेज पत्ता
-जीरा, सरसों के दाने और फिर हींग
-करी पत्ता
खाटा बनाने का तरीका-Khata Recipe in Hindi
-खाटा बनाने के लिए सबसे पहले दही लें, इसमें पानी डालें और फिर बाजरे का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-इसके बाद पालक को काटकर रख लें और फिर मूंग दाल मिला करें इसे उबाल लें। नमक मिला लें।
-अब आप दही वाले इस कढ़ी को हल्की आंच पर पकाएं।
-इले चलाते रहें। फिर आपको करना ये है कि बीच में आंच धीमी करके इसमें हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर डालकर पकाएं।
-इसके बाद आपको इसे 10 मिनट पकाना है और फिर इसमें मूंग दाल और पालकर डालकर पकाएं।इसे पकाते रहें और जब ये पक जाए तो गैस ऑफ कर लें।
तो आपको करना ये है कि इसमें तड़का लगाएं। इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल डालें और फिर इसमें सरसों के बीज, जीरा, लाल मिर्च, तेज पत्ता, करी पत्ता और फिर हींग डालें। फिर तड़का लगा लें। इसके बाद थोड़ा सा नमक मिलाएं। इस तरह से राजस्थानी खाटा बनाकर आप खा सकते हैं।