Popcorn with milk: अगर आपको दिनभर एनर्जेटिक रहना है तो आपका नाश्ते टेस्टी होने के साथ पोषण से भरपूर भी होना चाहिए। इसलिए पहल के लोग इस मौसम में दूध और लावा खाते थे। लावा जिसे आम भाषा में मक्का कहते हैं ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर है। दरअसल, बरसात के इस मौसम में मक्का बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में आप मकई से लावा तैयार करके इसे कई प्रकार से खा सकते हैं। तो आइए सबसे पहले जानते हैं मक्के से लावा कैसे तैयार करें और फिर जानेंगे दूध के साथ इसे कैसे पकाकर खाना है।

मकई का लावा कैसे बनाएं

मकई का लावा तैयार करने के लिए पहले आपको गैस पर कुकर को थोड़ा गर्म करना होना और इसमें थोड़ा सा घी डालना होगा। फिर इसमें मकई डालकर हल्का सा भूने और आंच फूल कर दें। कुल को ऊपर से ढक दें। आप देखेंगे कि पॉपकॉर्न यानी लावा तैयार हो जाएगा।

दूध के साथ कैसे पकाएं लावा

अब आपको करना ये है कि दूध को गैस पर चढ़ाएं और फिर लावा डालकर कुछ देर पकने दें। फिर गैस ऑफ करके इसे ऑफ कर दें। दस मिनट बाद आप देखेंगे कि लावा दूध सोख चुका होगा। अब इसमें बाकी ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा चीनी मिलाएं और खाएं। अगर आप चीनी नहीं खाना चाहते तो आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं।

दूध और लावा खाने के फायदे

दूध और लावा खाने के कई फायदे हैं। पहले तो ये नाश्ता फाइबर की तरह काम करता है और दूध प्रोटीन से भरपूर है। ये दोनों मिलकर शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा ये दोनों कैल्शियम से भरपूर है जो कि शरीर के तमाम अंगों के लिए जरूरी है। इसके अलावा ये दोनों मिलकर पेट भर देते हैं और भूख कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इन दोनों को खाना वेट लॉस करने में भी मददगार है।

साथ ही इन दोनों को खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और आप पूरी ताजगी से काम कर सकते हैं। तो नाश्ते में इन दोनों चीजों को मिलाकर खाएं। इन्हें तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और आप ये भी कर सकते हैं कि एक बार लावा बनाकर रख लें और हर दिन सुबह दूध के साथ इसे खाते रहें।