Mehndi Making Recipe: मेहंदी के बिना किसी भी त्योहार की रौनक आधी अधूरी रहती है। इसको सिर्फ सुहागिन महिलाएं ही नहीं लगाती हैं। मेहंदी को कुंवारी लड़कियां भी लगाती हैं। भारत में मेहंदी को संस्कृति से भी जोड़ कर देखा जाता है।

खुशियों का प्रतीक है मेहंदी

वहीं, सुहागिन महिलाओं के जीवन में इसका काफी महत्व है। कोई त्योहार हो या फिर शादी-ब्याह का अवसर अक्सर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। यह खुशियों का भी प्रतीक है। वहीं, शादी-विवाह के मौके पर दुल्हन के साथ-साथ दुल्हे भी इसको अपने हाथों पर लगाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप अपने घरों पर मेहंदी को कैसे बना सकते हैं।

साम्रगीः

आधा कप सफेद चीनी
आधा कप चाय की पत्ती
एक छोटी कटोरी
एक कप ठंडा पानी
एक चम्मच सिंदूर

घर पर ऐसे बनाएं मेहंदी

सबसे पहले आप एक पैन में आधा कम सफेद चीनी और आधा कप चाय की पत्ती डाल लें। इसके बाद इसको सही तरह से मिला लें। अब पैन में चाय और चीनी के मिक्सर के बीच थोड़ी सी जगह बनाएं और उसके बीच एक कटोरी रख दें। इसको एक प्लेट से ढक दें और उसमें पानी रख लें। अब आप इसको करीब 15 मिनट तक पकाएं। आप देखेंगे की मेहंदी का अर्क कटोरे में जमा हो जाएगा।

आपको अब मेहंदी के अर्क को ठंडा होने देना है। ठंडा होने के बाद इसमें एक चम्मच सिंदूर मिलाएं। आप देखेंगे की यह मेहंदी का रूप ले लिया है। इसको अब अपने हाथों पर लगाएं और करीब 15 से 17 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद आप देखेंगे की आपके हाथों पर चमचमाती मेहंदी की रंग लग जाएगी।