Aloevera Neem Hair Pack: सर्दी हो या फिर गर्मी या फिर कोई और मौसम ही क्यों न हो। कुछ लोग हर समय बाल झड़ने की समस्या से काफी परेशान रहते हैं। बालों का झड़ना, स्कैल्प पर खुजली होना या फिर डैंड्रफ की समस्या, महिला और पुरुष दोनों इससे काफी परेशान रहते हैं।
बालों के लिए होममेड हेयर मास्क
कई बार बालों की सही तरह से देखरेख नहीं होने के कारण इस तरह की समस्या आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपके लिए एक होममेड हेयर मास्क लेकर आए हैं, जिसको आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं, इसको बनाना काफी आसान है। आज इस लेख में नीम के पत्ते और एलोवेरा की मदद से हेयर मास्क बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।
नीम का हेयर मास्क घर पर कैसे बनाएं?
10-12- नीम की पत्तियां
2-3 चम्मच- ऐलोवेरा जेल
2 चम्मच-दही
एक चम्मच नारियल तेल
नीम के पत्ते और एलोवेरा से कैसे बनाएं हेयर मास्क
नीम के पत्ते और ऐलोवेरा की मदद से हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले ताजी नीम की पत्तियों को सही से उबाल लें। अब आप इसको पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें एलोवेरा पेस्ट को मिलाएं। इसमें आप दही और नारियल के तेल को भी मिला सकते हैं। इसमें दही और नारियल तेल डालने से बालों का ड्राईनेस कम होता है। इस तरह आप सभी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
बालों पर कैसे लगाएं हेयर मास्क?
बालों पर हेयर मास्क लगाने के लिए आप सबसे पहले बालों को सही से कंघी कर लें। इसके बाद आप तैयार मास्क को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। आप इसका हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं। आप बालों पर इस मास्क को करीब 30-35 मिनट तक लगे रहने दें। कुछ समय बाद बालों को गुनगुने पानी से धुल लें।
क्या एलोवेरा और नीम बालों के लिए अच्छे हैं?
नीम और एलोवेरा दोनों ही नेचुरल हैं। नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ और खुजली से राहत देता है। वहीं, एलोवेरा स्कैल्प को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ इसको ठंडा करता है। इसमें मौजूद दही बालों को कंडीशन करता है और नमी देता है। इस हेयर मास्क में मौजूद नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और उसको चमकदार बनाता है। आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में कम से कम एक बार लगा सकते हैं। यह बालों को सही से ग्रो करने में मदद करता है और बालों को झड़ने से भी रोकता है। आगे पढ़िए- खूबसूरती में चार चांद लगाता है आंखों का काजल, यामी गौतम की तरह आप भी घर पर ऐसे करें तैयार