Gud ki mehndi kaise banate hain: शारदीय नवरात्र के साथ तीज-त्योहार का सिलसिला शुरू हो जाता है। नवरात्रि के बाद करवा चौथ आएगा। उसके बाद पांच दिवसीय पंचोत्सव शुरू हो जाएगा। ऐसे में नवरात्रि हो या फिर करवा चौथ महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर-सुंदर मेहंदी डिजाइन्स बनाती हैं। बाजार में मिलने वाली मेहंदी की कोन में आजकल केमिकल मिला आता है। ऐसे में उसे 10 मिनट लगाने पर ही वो काली पड़ जाती है।
उसका साइड इफैक्ट ये है कि बाजार में मिलने वाली मेहंदी 2 दिन बाद ही हाथों से पपड़ी की तरह उतरने लगती है। ये देखने में खराब लगती ही है साथ ही हाथ भी खुरखुरे हो जाते हैं। ऐसे में घर में गुड़ और चायपत्ती से भी नेचुरल मेहंदी तैयार कर सकते हैं। इसकी खुशबू और रंग दोनों ही बाजार में मिलने वाली मेहंदी से कई गुना ज्यादा अच्छे होते हैं। वहीं ये बाजार वाली मेहंदी की तरह हाथों से पपड़ी की तरह नहीं छुटती है। आइए जानें इसे बनाने का तरीका।
गुड़ और चाय पत्ती से मेहंदी कैसे बनाएं?
घर में गुड़ और चायपत्ती से मेहंदी बनाने के लिए आपको एक पुराने टिन के डिब्बे की जरूरत होगी। सबसे पहले एक बाउल में आपको करीब 4 चम्मच गुड़ का पाउडर लेना है। इसमें आपको एक चम्मच भरकर चायपत्ती डालनी है। फिर इसमें 2 चम्मच चीनी मिलानी है। सभी चीजों को मिक्स कर के टिन के डिब्बे में रख दें।
फिर गुड़ और चायपत्ती के बीच में एक छोटी कटोरी या छोटे गिलास में पानी रख दें। इसके ऊपर आपको कटोरी या कोई ढक्कन रखना है। इसे अच्छे से चिपका दें या बंद कर दें। ताकि भाप बाहर न आए। डिब्बे को गैस पर रख दें। गैस के फ्लेम को कम रखें। जब गुड़ पिघलने लगे तो गैस को बंद कर दें।
डिब्बा का ठंडा होने दें। इसके बाद पानी का बर्तन हटा लें। अंदर गुड़ और चायपत्ती पककर भाप के रूप में इकठ्ठी मिलेगी। यही आपकी गुड़ की मेहंदी है। यह थोड़ी पतली होती है। इसे लगाने के लिए आप रुई लगी एयरबर्ड का इस्तेमाल करें। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाने से ग्लो आता है? इन 3 चीजों का करें ट्राई, बिना मेकअप के चमकेगा चेहरा