Homemade multivitamin powder: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपना ही ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में शरीर में कमजोरी आने लगती है। कभी चक्कर आने लगते हैं तो कभी शरीर में थकावट महसूस होती है। किसी के पैरों में दर्द होने लगता है तो किसी नजरें कमजोर होती चली जाती हैं। ज्यादा दिक्कत बढ़ने पर अक्सर लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर की सलाह पर मल्टीविटामिन, प्रोटीन के सब्सिटेंस लेने शुरू कर देते हैं।
लेकिन ये न केवल महंगे होते हैं बल्कि बिना डॉक्टर की सलाह पर इन्हें खाना खतरनाक भी साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप शरीर को मजबूत बनाना चाहते हैं तो घर में नेचुरल चीजों से अपने लिए मल्टीविटामिन बना सकते हैं। इसे बनाना न केवल आसान है बल्कि इसमें आपके पैसों की भी बचत होगी। क्योंकि सब्सिटेंस जितने महंगे आते हैं उतने पैसों में तो आप काफी दिनों के लिए मल्टीविटामिन तैयार कर पाएंगे। साथ ही घर में तैयार मल्टीविटामिन का कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता है।
मल्टीविटामिन पाउडर रेसिपी
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
100 ग्राम अलसी के बीज,100 ग्राम तिल के बीज, 100 ग्राम कद्दू के बीज, 100 ग्राम चिया सीड्स, 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज
मल्टीविटामिन पाउडर कैसे बनाएं?
घर में मल्टीविटामिन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले सभी चीजों को एक बर्तन में डालकर मिक्स कर लें। फिर कढ़ाई या किसी बर्तन को गैस पर रखें। सभी चीजों को उसमें डालें। फिर 2 से 3 मिनट तक बर्तन में डालकर रोस्ट कर लें। गैस ऑफ कर दें। ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें। आपका मल्टीविटामिन तैयार है।
कैसे करें मल्टीविटामिन पाउडर का सेवन?
रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच ये पाउडर डालकर पीएं। इसके अलावा आप मिल्कशेक और स्मूदी आदि में मिलाकर भी इसे मिलाकर ले सकते हैं। कुछ दिनों में ही आपको फर्क महसूस होना शुरू हो जाएगा। इसे घर में शुद्ध चीजों से बनाया जाता है इसलिए ये सेहत पर ज्यादा असर करता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।