Dark Mehendi Tips: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में दुल्हन से लेकर घर की सभी महिलाएं अपने अपने हाथों में मेहंदी लगाती है। हाथों पर लगाए जाने वाला मेहंदी महिलाओं की खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है। धार्मिक रूप से भी मेहंदी को भी काफी अहम माना गया है। यह सोलह श्रृंगार में से भी एक है।
मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता है तो क्या करें?
वहीं, हाथों पर मेहंदी को लगाने के बाद यह तभी अच्छा लगता है और निखर कर सामने आता है, जब उसका रंग अच्छे से आए और लंबे समय तक टिका रहे। मेहंदी लगाने के बाद कई महिलाएं इसको लंबे समय तक अपने हाथों पर ऐसे ही रखी रहती हैं, जिससे इसका कलर काफी बेहतर आए। हालांकि, ऐसा होता नहीं है।
अगर आपकी भी मेहंदी की रंग सही से नहीं आता है तो हम आपके लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं। इस हैक्स की मदद से मेहंदी का रंग निखर कर आ सकती है।
इस तरीके से हाथों पर खूब चढ़ेगी मेहंदी
सही से लगाएं मेहंदी: कई लोग मेहंदी को लगाते समय किसी भी चीज का ख्याल नहीं रखते हैं। हालांकि, मेहंदी का रंग आने के लिए लगाने से पहले ही कई बातों का ध्यान रखना होता है। मेहंदी को लगाने से पहले आप अपने हाथों को साबुन से धोकर साफ कर लें। ध्यान रखें कि इस पर किसी भी तरह से हल्का भी तेल नहीं लगा हो। इसको लगाने के बाद कम से कम छह से आठ घंटे तक हाथों पर ही रहने दें।
हाथों पर लगाएं नींबू और चीनी का घोल: मेहंदी को हाथों पर लगाने बाद इसको हल्का सूख जाने दें। अब आप इस पर र नींबू और चीनी के घोल को हल्के हाथों से लगाएं। इस तरह करने से मेहंदी का रंग गहरा होता है और हाथों पर रंग चढ़ता भी है।
सरसों के तेल का करें उपयोगः मेहंदी उतारने के बाद आप इस पर सरसों का तेल हल्के हाथों से लगाएं। मेहंदी पर सरसों का तेल लगाने से इसका रंग गहरा और चमकीला होता है।