How to make homemade Hand wash: कोरोना महामारी के बाद करीब-करीब हर घर में हैंड वॉश का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। जो भी बाहर से आता है सबसे पहले अपने हाथों को हैंड वॉश से क्लीन कर के ही किसी भी चीज को छूता है। वहीं, बार-बार हैंड वॉश के उपयोग करने से यह बहुत जल्दी खत्म भी हो जाता है।
वहीं, कई लोग तो मार्केट से केमिकल वाला हैंड वॉश को खरीद कर लाते हैं और इसका उपयोग करते हैं। क्या आपको पता है आप इस हैंड वॉश को अपने घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर पर ही हैंड वॉश बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।
घर पर हैंड वॉश बनाने की सामग्री?
साबुन का बचा हुआ टुकड़ा
2 कप पानी
एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन
नींबू का रस
घर पर हैंड वॉश लिक्विड कैसे बनाएं?
घर पर हैंड वॉश बनाने के लिए आप सबसे पहले बचे हुए साबुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में कद्दूकस कर लें। अब आप इसको पानी में डालें और उसको उबालें। अब आप इसको धीमी आंच पर कुछ समय तक पकाते रहें, जब तक की ये सही से घुल न जाए। आप इस घोल को 15 मिनट तक ठंडा होने दें। अब आप इसमें ग्लिसरीन और नींबू के रस को मिलाएं। अगर आप इसमें खुशबू लाना चाहते हैं, तो आप इसमें एसेंशियल ऑयल डाल सकते हैं। अब आप इस हैंड वॉश को पुराने हैंड वॉश डिस्पेंसर या बोतल में भर सकते हैं।
होममेड हैंड वॉश के फायदे
घर पर हैंड वॉश बनाने के कई फायदे हैं। मार्केट में आज के समय कई तरह के केमिकल वाला हैंड वॉश आ गया है, जिसको लगाने से काफी नुकसान होता है। घर पर बनाया गया यह केमिकल वाला हैंड वॉश स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसमें आप अपनी पसंद की खुशबू को भी मिला सकते हैं। यह काफी किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल भी होता है। आगे पढ़िएः नॉन स्टिक बर्तन की सफाई कैसे करें?